Earthquake In Khandwa :खंडवा में 3.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज, 5 किमी थी गहराई, मौसम में भी बदलाव

खंडवा। शुक्रवार की सुबह मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में भूकंप के हल्के झटके दर्ज किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। इस भूकंप का हाईपोसेंटर करीब 5 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र शहर से लगभग 21 किलोमीटर दूर कोहदड़ क्षेत्र के पास टाकली गांव में स्थित रहा।
मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप सुबह 8 बजकर 47 मिनट और 37 सेकंड पर दर्ज किया गया। हालांकि, जिले के टाकली गांव या खंडवा में किसी भी स्थान पर भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए।

भूकंप के बाद मौसम में बदलाव
भूकंप के बाद जिले में मौसम भी बदलने लगा। सुबह से ही खंडवा में मौसम में ठंडक महसूस की जा रही थी। दोपहर 12 बजे के बाद धीरे-धीरे बारिश के आसार बन गए। पहले आधे घंटे के लिए तेज बारिश हुई, इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर दोपहर भर जारी रहा। मौसम विभाग ने बताया कि यह बदलाव भी भूकंप से संबंधित नहीं था, बल्कि मौसमी परिवर्तन का हिस्सा था। बारिश से तापमान में गिरावट आई और वातावरण में ताजगी छा गई।
क्यों आता है भूकंप?
धरती की सतह कई टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी है। ये प्लेट्स लगातार हिलती-डुलती रहती हैं। जब इनमें घर्षण या टकराव होता है तो दबाव बनता है। दबाव ज्यादा होने पर ऊर्जा बाहर निकलती है और भूकंप आता है।
भूकंप मुख्य रूप से तीन तरह की फॉल्ट लाइनों से आता है:
αñ░αñ┐αñ╡αñ░αÑìαñ╕ αñ½αÑëαñ▓αÑìαñƒ – αñ£αñ«αÑÇαñ¿ αñòαñ╛ αñ╣αñ┐αñ╕αÑìαñ╕αñ╛ αñèαñ¬αñ░ αñëαñá αñ£αñ╛αññαñ╛ αñ╣αÑêαÑñ
αñ╕αÑìαñƒαÑìαñ░αñ╛αñçαñò αñ╕αÑìαñ▓αñ┐αñ¬ αñ½αÑëαñ▓αÑìαñƒ – αñ¬αÑìαñ▓αÑçαñƒαÑìαñ╕ αñûαñ┐αñ╕αñòαñ¿αÑç αñ╕αÑç αñ£αñ«αÑÇαñ¿ αñòαñ╛ αñ╣αñ┐αñ╕αÑìαñ╕αñ╛ αñåαñùαÑç-αñ¬αÑÇαñ¢αÑç αñ╣αÑïαññαñ╛ αñ╣αÑêαÑñ
αñ¿αÑëαñ░αÑìαñ«αñ▓ αñ½αÑëαñ▓αÑìαñƒ – αñ£αñ«αÑÇαñ¿ αñòαñ╛ αñ╣αñ┐αñ╕αÑìαñ╕αñ╛ αñ¿αÑÇαñÜαÑç αñºαñéαñ╕ αñ£αñ╛αññαñ╛ αñ╣αÑêαÑñ
कितनी तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक?
4 से 4.9: खिड़कियां टूट सकती हैं।
5 से 5.9: फर्नीचर हिल सकता है।
6 से 6.9: इमारतों की नींव दरक सकती है।
7 से ऊपर: इमारतें और पुल तक गिर जाते हैं।
9 या उससे ज्यादा: पूरी तबाही और सुनामी का खतरा।

















