रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की पुतिन को सख्त चेतावनी : अलास्का में रूसी राष्ट्रपति से ऐतिहासिक मुलाकात से पहले ‘गंभीर नतीजों’ की दी धमकी

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन युद्ध को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि, अगर पुतिन 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली मुलाकात के बाद भी युद्धविराम पर सहमत नहीं होते हैं, तो रूस को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह बैठक तीन साल छह महीने से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के अंत की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
अलास्का में होगी पहली ऐतिहासिक मुलाकात
ट्रंप और पुतिन पहली बार अमेरिकी जमीन पर मिलेंगे। रूस ने पहले बैठक के लिए यूएई का सुझाव दिया था, लेकिन ट्रंप ने अलास्का को चुना। इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य युद्धविराम पर सहमति बनाना और स्थायी शांति स्थापित करना है। ट्रंप का कहना है कि अगर पहली बैठक सफल रहती है तो जल्द ही दूसरी बैठक आयोजित होगी, जिसमें यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल होंगे।
ट्रंप की चेतावनी- गंभीर परिणाम भुगतने होंगे
αñàαñ«αÑçαñ░αñ┐αñòαÑÇ αñ░αñ╛αñ╖αÑìαñƒαÑìαñ░αñ¬αññαñ┐ αñ¿αÑç αñ¬αÑìαñ░αÑçαñ╕ αñòαÑëαñ¿αÑìαñ½αÑìαñ░αÑçαñéαñ╕ αñ«αÑçαñé αñòαñ╣αñ╛, “αñàαñùαñ░ αñ¬αÑüαññαñ┐αñ¿ αñ»αÑüαñªαÑìαñºαñ╡αñ┐αñ░αñ╛αñ« αñ¬αñ░ αñ╕αñ╣αñ«αññ αñ¿αñ╣αÑÇαñé αñ╣αÑïαññαÑç αñ╣αÑêαñé, αññαÑï αñçαñ╕αñòαÑç αñùαñéαñ¡αÑÇαñ░ αñ¬αñ░αñ┐αñúαñ╛αñ« αñ╣αÑïαñéαñùαÑçαÑñ αñ«αÑüαñ¥αÑç αñ¬αÑìαñ░αñòαñ╛αñ░ αñ¼αññαñ╛αñ¿αÑç αñòαÑÇ αñ£αñ░αÑéαñ░αññ αñ¿αñ╣αÑÇαñé αñ╣αÑê, αñ▓αÑçαñòαñ┐αñ¿ αñ»αÑç αñ¿αññαÑÇαñ£αÑç αñ¼αÑçαñ╣αñª αñòαñíαñ╝αÑç αñ╣αÑïαñéαñùαÑçαÑñ”
αñƒαÑìαñ░αñéαñ¬ αñ¿αÑç αñ»αñ╣ αñ¡αÑÇ αñòαñ╣αñ╛ αñòαñ┐ αñ╡αÑç αñçαñ╕ αñ»αÑüαñªαÑìαñº αñòαÑï αñûαññαÑìαñ« αñòαñ░αñ¿αÑç αñ¬αñ░ αñùαñ░αÑìαñ╡ αñ«αñ╣αñ╕αÑéαñ╕ αñòαñ░αÑçαñéαñùαÑç, αñ£αÑêαñ╕αÑç αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑïαñéαñ¿αÑç αñ¬αñ┐αñ¢αñ▓αÑç αñ¢αñ╣ αñ«αñ╣αÑÇαñ¿αÑïαñé αñ«αÑçαñé αñ¬αñ╛αñéαñÜ αñ»αÑüαñªαÑìαñº αñûαññαÑìαñ« αñòαñ░αñ╡αñ╛αñÅαÑñ αñ╕αñ╛αñÑ αñ╣αÑÇ αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑïαñéαñ¿αÑç αñçαñ╕ αñ╕αñéαñÿαñ░αÑìαñ╖ αñòαÑï ‘αñ¼αñ╛αñçαñíαÑçαñ¿ αñòαñ╛ αñ»αÑüαñªαÑìαñº’ αñ¼αññαñ╛αññαÑç αñ╣αÑüαñÅ αñ¬αÑéαñ░αÑìαñ╡ αñ░αñ╛αñ╖αÑìαñƒαÑìαñ░αñ¬αññαñ┐ αñ£αÑï αñ¼αñ╛αñçαñíαÑçαñ¿ αñòαÑï αñ£αñ┐αñ«αÑìαñ«αÑçαñªαñ╛αñ░ αñáαñ╣αñ░αñ╛αñ»αñ╛αÑñ
जेलेंस्की का साफ संदेश- एक इंच जमीन नहीं छोड़ेंगे
αñ╡αñ░αÑìαñÜαÑüαñàαñ▓ αñ«αÑÇαñƒαñ┐αñéαñù αñ«αÑçαñé αñ»αÑéαñòαÑìαñ░αÑçαñ¿αÑÇ αñ░αñ╛αñ╖αÑìαñƒαÑìαñ░αñ¬αññαñ┐ αñ╡αÑïαñ▓αÑïαñªαñ┐αñ«αñ┐αñ░ αñ£αÑçαñ▓αÑçαñéαñ╕αÑìαñòαÑÇ αñ¿αÑç αñ╕αñ╛αñ½ αñòαñ╣αñ╛ αñòαñ┐ αñ»αÑéαñòαÑìαñ░αÑçαñ¿ αñòαÑÇ αñòαÑïαñê αñ¡αÑÇ αñ£αñ«αÑÇαñ¿ αñ░αÑéαñ╕ αñòαÑï αñ¿αñ╣αÑÇαñé αñ╕αÑîαñéαñ¬αÑÇ αñ£αñ╛αñÅαñùαÑÇαÑñ “αñ╣αñ«αñ╛αñ░αñ╛ αñ╕αñéαñ╡αñ┐αñºαñ╛αñ¿ αñöαñ░ αñ£αñ¿αññαñ╛ αñòαÑÇ αñçαñÜαÑìαñ¢αñ╛ αñòαÑç αñ¼αñ┐αñ¿αñ╛ αñòαÑïαñê αñ½αÑêαñ╕αñ▓αñ╛ αñ¿αñ╣αÑÇαñé αñ╣αÑï αñ╕αñòαññαñ╛αÑñ αñ¬αñ╣αñ▓αÑç αñ»αÑüαñªαÑìαñºαñ╡αñ┐αñ░αñ╛αñ« αñ╣αÑïαñ¿αñ╛ αñÜαñ╛αñ╣αñ┐αñÅ, αñ½αñ┐αñ░ αñ╕αÑüαñ░αñòαÑìαñ╖αñ╛ αñòαÑÇ αñùαñ╛αñ░αñéαñƒαÑÇαÑñ”
जेलेंस्की ने पुतिन पर भरोसा न करने की बात भी कही, यह आरोप लगाते हुए कि रूस पश्चिमी प्रतिबंधों को नकारकर धोखा दे रहा है।
यूरोपीय देशों का समर्थन
- अलास्का बैठक से पहले जर्मनी द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में फ्रांस, ब्रिटेन, पोलैंड, फिनलैंड, इटली, यूरोपीय यूनियन और नाटो प्रमुख शामिल हुए।
- फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि बिना कीव की सहमति के यूक्रेनी जमीन रूस को नहीं दी जाएगी।
- ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने सीमाओं में ताकत के दम पर बदलाव को खारिज किया।
- जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने चेताया कि अगर रूस सहयोग नहीं करता तो दबाव और बढ़ेगा।
जंग का वर्तमान हाल
- रूस ने अब तक यूक्रेन के करीब 1,14,500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा किया है, जो देश का लगभग 19% हिस्सा है।
- इसमें क्रीमिया, डोनेट्स्क और लुहांस्क जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
- पश्चिमी देशों को डर है कि अगर रूस को यह कब्जा बनाए रखने दिया गया, तो यह पड़ोसी देशों के लिए भी खतरा होगा।
भारत की नजर
भारत भी इस वार्ता पर करीबी नजर रखे हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही रूस और यूक्रेन दोनों का दौरा कर शांति प्रयास कर चुके हैं। भारत के दोनों देशों से मजबूत संबंध हैं और वह इस संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थक है।
नतीजों पर टिकी दुनिया की नजर
15 अगस्त की अलास्का बैठक न सिर्फ अमेरिका और रूस के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए अहम है। इस बैठक के नतीजे तय कर सकते हैं कि क्या तीन साल से अधिक समय से जारी यह युद्ध रुक पाएगा या हालात और बिगड़ेंगे। दुनिया की नज़र अब पुतिन के जवाब और ट्रंप की अगली चाल पर है।
ये भी पढ़ें: अलास्का में ट्रंप-पुतिन मुलाकात की तैयारियां तेज, 15 अगस्त को मिलेंगे दोनों नेता, एजेंडा लेकिन तय नहीं














