CM डॉ. यादव का पलटवार, बोले- चुनाव आयोग पर भरोसा ही लोकतंत्र की ताकत, इसे बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी

CM डॉ. यादव का पलटवार, बोले- चुनाव आयोग पर भरोसा ही लोकतंत्र की ताकत, इसे बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। कांग्रेस द्वारा लगातार चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर लगाए जा रहे आरोपों के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को कड़ा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग के पीछे जनता का विश्वास है और इस विश्वास को बनाए रखना सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है। वे आज भोपाल में अमृत 2.0 परियोजना के भूमि पूजन और नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    Twitter Post

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर गर्व

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का लोकतंत्र इसलिए गौरवशाली है क्योंकि यहां न्यायालय इतने सशक्त हैं कि यदि प्रधानमंत्री भी गलत आचरण करें तो उन्हें चुनाव में अयोग्य घोषित किया जा सकता है। यही लोकतंत्र और न्यायपालिका की ताकत है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारे न्यायालय अपनी निष्पक्षता और ताकत से पूरी दुनिया के सामने मिसाल कायम करते हैं।

    EC की निष्पक्षता पर सवाल उठाना...

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर पूरी दुनिया गर्व करती है, आज उसी पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का इकलौता देश है जहाँ चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराते हुए कई बार सत्ता परिवर्तन करवाया है। जनता के वोट के बल पर सरकारें बदली हैं और देश नई दिशा में आगे बढ़ा है।

    विपक्ष पर तीखा हमला

    सीएम डॉ. यादव ने कहा कि विपक्ष को आत्ममूल्यांकन करना चाहिए, लेकिन वे अपने ही अवमूल्यन में लगे हैं। जिस पर खुद मुकदमे चल रहे हों, वे दूसरों को चोरी और भ्रष्टाचार की शिक्षा देने लगते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने बार-बार संविधान में संशोधन कर उसका अपमान किया, वे आज संविधान की दुहाई दे रहे हैं।

    सेना पर सवाल उठाना देश का अपमान

    मुख्यमंत्री ने विपक्ष के सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने वाले बयानों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह न केवल सेना के पराक्रम का अपमान है, बल्कि भारत के गौरव को भी ठेस पहुँचाना है। डॉ. यादव ने कहा कि सेना हर बार देश का मान बढ़ाती है और इस पर सवाल उठाना देशहित के खिलाफ है।

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार गंभीर

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवाचार और रिसर्च को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि नगर अपने पैरों पर खड़े हों और नागरिकों को जीवन की मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों।

    स्थानीय निकाय को बताया लोकतंत्र की नर्सरी

    कार्यक्रम में नगर निगम में नई नियुक्तियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय लोकतंत्र की नर्सरी है। यही वह संस्था है जहाँ आम जनता की रोजमर्रा की जरूरतों का समाधान होता है। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से नगर निगम की कार्यक्षमता और भी मजबूत होगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts