छत्तीसगढ़ में जल्द होगा कैबिनेट और संगठन विस्तार, सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली में पीएम-गृहमंत्री से की मुलाकात

- अमृत रजत महोत्सव का न्योता भी दिया, राज्य में निवेश, शिक्षा और नक्सल उन्मूलन को लेकर की चर्चा
छत्तीसगढ़ में जल्द होगा कैबिनेट और संगठन विस्तार, सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली में पीएम-गृहमंत्री से की मुलाकात
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन और राज्य कैबिनेट का विस्तार जल्द होने जा रहा है। पार्टी के शीर्ष नेताओं और सरकार की ओर से इसके स्पष्ट संकेत दिए गए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य के विकास कार्यों, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा और नक्सल उन्मूलन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

    संगठन और मंत्रिमंडल विस्तार एक साथ

    भाजपा के प्रदेश संगठन में लंबे समय से लंबित कार्यकारिणी गठन और मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार अगले 20 दिनों के भीतर इस पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट में 2 नए मंत्रियों की एंट्री के साथ-साथ संगठन में 2 नए प्रदेश महामंत्री, 7 मोर्चा प्रमुख, और 30 प्रकोष्ठ अध्यक्षों की घोषणा होगी।

    भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली में संगठन से संबंधित अहम बैठक में वे शामिल होंगे और इसके बाद प्रदेश संगठन का विस्तार जल्द किया जाएगा।

    Twitter Post

    राज्य सरकार की उपलब्धियों पर पीएम से चर्चा

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि राज्य सरकार "अंजोर विजन @2047" के तहत छत्तीसगढ़ को शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और पर्यावरण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने रायपुर में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट और एआई डेटा सेंटर की स्थापना, साथ ही टेक्सटाइल, फार्मा और आईटी क्षेत्र में हो रहे निवेश की जानकारी दी।

    साय ने बताया कि अब तक 84 कंपनियों से 6.65 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिससे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर बनेंगे।

    अमृत रजत महोत्सव में पीएम को बुलाया मुख्य अतिथि

    मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को 1 नवंबर 2025 को रायपुर में होने वाले "अमृत रजत महोत्सव" में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

    शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी तेजी

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि रायपुर को मेडिकल और एजुकेशन हब बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इसके लिए "मेडिसिटी" और "एडु सिटी" जैसी परियोजनाएं लाई गई हैं, जो पूरे क्षेत्र को नई पहचान देंगी।

    Twitter Post

    गृह मंत्री अमित शाह से नक्सल मुद्दे पर चर्चा

    इसके बाद मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य में माओवादी उन्मूलन को लेकर किए जा रहे अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक 445 नक्सली मारे गए, 1554 गिरफ्तार हुए और 1588 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

    αñ«αÑüαñûαÑìαñ»αñ«αñéαññαÑìαñ░αÑÇ αñ¿αÑç αñòαñ╣αñ╛ αñòαñ┐ αñ░αñ╛αñ£αÑìαñ» αñ╕αñ░αñòαñ╛αñ░ αñòαÑÇ “αñ╡αñ┐αñòαñ╛αñ╕ αñöαñ░ αñ╕αÑüαñ░αñòαÑìαñ╖αñ╛” αñ¿αÑÇαññαñ┐ αñòαÑç αñÜαñ▓αññαÑç αñàαñ¼ αñ¿αñòαÑìαñ╕αñ▓ αñ¬αÑìαñ░αñ¡αñ╛αñ╡αñ┐αññ αñòαÑìαñ╖αÑçαññαÑìαñ░αÑïαñé αñ«αÑçαñé αñ╕αñíαñ╝αñò, αñàαñ╕αÑìαñ¬αññαñ╛αñ▓ αñöαñ░ αñ╕αÑìαñòαÑéαñ▓ αñ£αÑêαñ╕αÑÇ αñ«αÑéαñ▓αñ¡αÑéαññ αñ╕αÑüαñ╡αñ┐αñºαñ╛αñÅαñé αññαÑçαñ£αÑÇ αñ╕αÑç αñ╡αñ┐αñòαñ╕αñ┐αññ αñòαÑÇ αñ£αñ╛ αñ░αñ╣αÑÇ αñ╣αÑêαñéαÑñ αñçαñ╕αñ╕αÑç αñåαñ«αñ£αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ╕αñ░αñòαñ╛αñ░ αñòαÑç αñ¬αÑìαñ░αññαñ┐ αñ¡αñ░αÑïαñ╕αñ╛ αñ¼αñóαñ╝αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ

    केंद्र से मिला पूरा सहयोग

    गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवाद पर काबू पाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार राज्य को हरसंभव सहायता प्रदान करती रहेगी।

    भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार का इंतजार

    प्रदेश भाजपा में निगम-मंडलों में 20 से अधिक नेताओं को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। अब पार्टी कार्यकर्ताओं की निगाहें संगठन के शेष पदों पर नियुक्तियों पर टिकी हैं। जिला और मंडल स्तर पर भी भाजपा के सात मोर्चों और 30 प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियों की मांग उठ रही है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts