'3 इडियट्स' के प्रोफेसर अच्युत पोतदार का निधन : 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कभी सेना में थे कैप्टन; 125 फिल्मों में किया था काम

मुंबई। बॉलीवुड और टेलीविजन जगत से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता अच्युत पोतदार का सोमवार, 18 अगस्त 2025 को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ठाणे स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मौत की वजह उम्र संबंधी बीमारियां बताई जा रही हैं। अच्युत पोतदार के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि
अभिनेता का अंतिम संस्कार 19 अगस्त को ठाणे में किया जाएगा। उनके निधन की खबर से फिल्म और टीवी जगत के कलाकारों सहित फैन्स में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और उनके योगदान को याद किया है।
44 साल का लंबा अभिनय सफर
αñàαñÜαÑìαñ»αÑüαññ αñ¬αÑïαññαñªαñ╛αñ░ αñ¿αÑç αñàαñ¬αñ¿αÑç αñòαñ░αñ┐αñ»αñ░ αñ«αÑçαñé αñòαñ░αÑÇαñ¼ 125 αñ╕αÑç αñ£αÑìαñ»αñ╛αñªαñ╛ αñ╣αñ┐αñéαñªαÑÇ αñöαñ░ αñ«αñ░αñ╛αñáαÑÇ αñ½αñ┐αñ▓αÑìαñ«αÑçαñé, 95 αñƒαÑÇαñ╡αÑÇ αñ╢αÑïαñ£, 26 αñ¿αñ╛αñƒαñò αñöαñ░ 45 αñ╡αñ┐αñ£αÑìαñ₧αñ╛αñ¬αñ¿αÑïαñé αñ«αÑçαñé αñòαñ╛αñ« αñòαñ┐αñ»αñ╛αÑñ αñ╡αÑç αñ¢αÑïαñƒαÑç αñ░αÑïαñ▓ αñ«αÑçαñé αñ¡αÑÇ αñÉαñ╕αÑÇ αñ¢αñ╛αñ¬ αñ¢αÑïαñíαñ╝ αñ£αñ╛αññαÑç αñÑαÑç αñòαñ┐ αñªαñ░αÑìαñ╢αñò αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑçαñé αñ▓αñéαñ¼αÑç αñ╕αñ«αñ» αññαñò αñ»αñ╛αñª αñ░αñûαññαÑç αñÑαÑçαÑñ αñëαñ¿αñòαñ╛ αñ«αñ╢αñ╣αÑéαñ░ αñíαñ╛αñ»αñ▓αÑëαñù “αñàαñ░αÑç αñòαñ╣αñ¿αñ╛ αñòαÑìαñ»αñ╛ αñÜαñ╛αñ╣αññαÑç αñ╣αÑï” αñ½αñ┐αñ▓αÑìαñ« 3 αñçαñíαñ┐αñ»αñƒαÑìαñ╕ αñ╕αÑç αñåαñ£ αñ¡αÑÇ αñ╕αÑïαñ╢αñ▓ αñ«αÑÇαñíαñ┐αñ»αñ╛ αñ¬αñ░ αñ«αÑÇαñ«αÑìαñ╕ αñ«αÑçαñé αñçαñ╕αÑìαññαÑçαñ«αñ╛αñ▓ αñ╣αÑïαññαñ╛ αñ╣αÑêαÑñ
शुरुआती जीवन और करियर
22 अगस्त 1934 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मे अच्युत पोतदार ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद रीवा में प्रोफेसर के तौर पर करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना जॉइन की और 1967 में कैप्टन के पद से रिटायर हुए। सेना से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने 25 साल इंडियन ऑयल में एग्जीक्यूटिव पद पर काम किया। वहीं नौकरी करते हुए उन्होंने थिएटर और नाटकों में हिस्सा लेना शुरू किया, जिसने आगे चलकर उन्हें फिल्मों तक पहुंचाया।
फिल्मी करियर की खासियत
अच्युत पोतदार की गिनती ऐसे कलाकारों में होती थी, जो हर रोल को बखूबी निभाते थे। उन्होंने अर्ध सत्य, तेजाब, दिलवाले, रंगीला, इश्क, वास्तव, परिणीता, लगे रहो मुन्ना भाई, दबंग 2, भूतनाथ, 3 इडियट्स जैसी सुपरहिट फिल्मों में अहम किरदार निभाए। निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की ज्यादातर फिल्मों में उनकी मौजूदगी लगभग तय रहती थी।
टीवी और मराठी इंडस्ट्री में भी चमक बिखेरी
बड़े पर्दे के अलावा अच्युत पोतदार ने टेलीविजन और मराठी सिनेमा में भी शानदार काम किया। वे वागले की दुनिया, भारत की खोज, मिसेज तेंदुलकर और माझा होशिल ना जैसे शोज में नजर आए। उनकी सादगी और सहज अभिनय ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।
αñ»αÑç αñ¡αÑÇ αñ¬αñóαñ╝αÑçαñé: ‘αñòαÑüαñ▓αÑÇ’ αñ¿αÑç ‘αñ╡αÑëαñ░ 2’ αñòαÑï αñ¬αÑÇαñ¢αÑç αñ¢αÑïαñíαñ╝αñ╛, αñÜαñ╛αñ░ αñªαñ┐αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ╡αñ╕αÑéαñ▓ αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñ¼αñ£αñƒ αñòαñ╛ 90 αñ½αÑÇαñ╕αñªαÑÇ

















