ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट के भेष में करता था गांजा तस्करी, 5 किलो गांजा सहित गिरफ्तार

ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट के भेष में करता था गांजा तस्करी, 5 किलो गांजा सहित गिरफ्तार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायसेन जिले के बेगमगंज निवासी एक युवक को 5 किलो गांजा और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी भोपाल में ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट की आड़ में गांजा की सप्लाई करता था।

    कॉलेज व हॉस्टल के छात्रों को बेचता था गांजा

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भोपाल में किराए के मकान में रहकर कॉलेज व हॉस्टल के छात्रों और नशे के आदी युवकों को गांजे की पुड़िया बेचता था। आरोपी ने जल्दी पैसे कमाने और कार खरीदने के लिए तस्करी शुरू की थी।

    Twitter Post

    पुलिस की सख्त कार्रवाई

    पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। डीसीपी जोन-02 डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन और एडीसीपी गौतम सोलंकी, एसीपी एम.पी. नगर मनीष भारद्वाज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ा।

    1.5 लाख का माल जब्त

    मुखबिर की सूचना पर अयोध्या एक्सटेंशन के पीछे से आरोपी सुमत ठाकुर (25 वर्ष) निवासी ग्राम पड़रिया राजधार, बेगमगंज (जिला रायसेन) को पकड़ा गया। उसके पास से 5 किलो गांजा और बजाज सीटी मोटरसाइकिल (MP04 NT5245) जब्त की गई। कुल जब्त माल की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए आंकी गई है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts