Bhopal Metro :आप फ्री में कर सकेंगे सफर! अक्टूबर में दौड़ेगी भोपाल मेट्रो, जानें कितना होगा किराया

आप फ्री में कर सकेंगे सफर! अक्टूबर में दौड़ेगी भोपाल मेट्रो, जानें कितना होगा किराया
भोपाल मेट्रो।
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लंबे इंतजार के बाद मेट्रो सेवा की शुरुआत अक्टूबर से होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही मेट्रो का पहला चरण सुभाषनगर से एम्स तक 6 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। अफसरों की मानें तो 7 दिन तक लोग मेट्रो में फ्री सफर कर सकेंगे।

    CMRS टीम करेगी निरीक्षण

    कमर्शियल रन से पहले कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम 24 सितंबर को भोपाल पहुंचेगी। 25 और 26 सितंबर को मेट्रो डिपो और ट्रैक का तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके बाद दूसरी विशेषज्ञ टीम भी जल्द दौरा करेगी, शेड्यूल के सामने आते ही मेट्रो के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

    शुरुआती 3 महीने तक 75% छूट

    मेट्रो का किराया 20 रुपए न्यूनतम और 80 रुपए अधिकतम तय किया जा सकता है। आपको बता दें कि शुरुआत में यात्रियों को आकर्षित करने के लिए मेट्रो में पहले 7 दिन तक मुफ्त सफर रहेगा। इसके बाद 3 महीने तक किराये पर करीबन 75%, 50% और 25% की छूट मिलेगी। यह मॉडल पहले इंदौर मेट्रो में सफलतापूर्वक अपनाया जा चुका है।

    स्टेशन तैयारियों का अंतिम चरण

    αñ½αñ┐αñ▓αñ╣αñ╛αñ▓ αñÅαñ«αÑìαñ╕, αñàαñ▓αñòαñ╛αñ¬αÑüαñ░αÑÇ αñöαñ░ αñíαÑÇαñåαñ░αñÅαñ« αñæαñ½αñ┐αñ╕ αñ╕αÑìαñƒαÑçαñ╢αñ¿ αñ¬αñ░ αñùαÑçαñƒ αñ▓αñùαñ╛αñ¿αÑç αñ£αÑêαñ╕αÑç αñöαñ░ αñàαñ¿αÑìαñ» αñòαñ╛αñ░αÑìαñ» αñÜαñ▓ αñ░αñ╣αÑç αñ╣αÑêαñé, αñ£αñ┐αñ¿αÑìαñ╣αÑçαñé 15 αñªαñ┐αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑéαñ░αñ╛ αñòαñ░αñ¿αÑç αñòαñ╛ αñ▓αñòαÑìαñ╖αÑìαñ» αñ░αñûαñ╛ αñùαñ»αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñ£αñ▓αÑìαñª αñ╣αÑÇ αñ╕αÑìαñƒαÑçαñ╢αñ¿ αñ¬αñ░ αñ»αñ╛αññαÑìαñ░αñ┐αñ»αÑïαñé αñòαÑï αñ«αÑçαñƒαÑìαñ░αÑï αñòαÑÇ αñ╕αÑüαñ╡αñ┐αñºαñ╛ αñòαñ╛ αñ▓αñ╛αñ¡ αñ«αñ┐αñ▓αÑçαñùαñ╛, αñ£αñ┐αñ╕αñòαÑï αñ▓αÑçαñòαñ░ αñƒαÑìαñ░αñ╛αñ»αñ▓ αñ░αñ¿ αñòαÑç αñ¼αÑÇαñÜ αñòαñ«αñ░αÑìαñ╢αñ┐αñ»αñ▓ αñ░αñ¿ αñ╢αÑüαñ░αÑé αñ╣αÑïαñùαñ╛αÑñ 

    मैन्युअल टिकटिंग सिस्टम से किराया वसूली

    इंदौर मेट्रो में तकनीकी विवाद के चलते 'असिस गार्ड' कंपनी का अनुबंध खत्म कर दिया गया था। इसी कारण ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम (AFC) लागू नहीं हो सका। अब यही स्थिति भोपाल मेट्रो में भी देखी जा रही है। यहां भी शुरुआती चरण में मैन्युअल टिकटिंग सिस्टम लागू किया जाएगा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts