भोपाल में गणेश विसर्जन जुलूस पर आरिफ नगर क्षेत्र में पथराव, प्रतिमा खंडित, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

भोपाल में गणेश विसर्जन जुलूस पर आरिफ नगर क्षेत्र में पथराव, प्रतिमा खंडित, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

भोपाल। गणेश विसर्जन के दौरान, उस समय तनाव फैल गया, जब गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाले गए जुलूस पर किसी ने पथराव कर दिया। यह घटना सोमवार रात करीब 9:15 बजे गौतम नगर थाना क्षेत्र के आरिफ नगर इलाके में हुई। प्रतिमा विसर्जन के लिए गणेश उत्सव समिति का जुलूस डीआईजी बंगला की ओर बढ़ रहा था। जुलूस में शामिल श्रद्धालु श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान गणेश के जयकारे लगा रहे थे, तभी अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने भीड़ पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

पथराव में गणेश प्रतिमा खंडित

पत्थर लगने से गणेश प्रतिमा खंडित हो गई। यह देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु और आयोजक स्तब्ध रह गए और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। गणेश प्रतिमा के खंडित होने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में गौतम नगर थाने के सामने इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चौराहे पर चक्काजाम कर दिया जिससे यातायात ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

ये भी पढ़ें: ट्रंप के 50% टैरिफ से भारत की जीडीपी में 0.5% की गिरावट संभव : नागेश्वरन

भीड़ उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई पर अड़ी

भीड़ ने प्रशासन और पुलिस के उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर बुलाया गया और वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी ने घटना की निंदा करते हुए इसे हिंदू धर्म और आस्था पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा यह घटना प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। इतना बड़ा उत्सव होने के बावजूद जुलूस को पर्याप्त सुरक्षा क्यों नहीं दी गई, यह बड़ा सवाल है। तिवारी ने मांग की कि भविष्य में ऐसे आयोजनों को पूरी सुरक्षा दी जाए और जिन लोगों ने यह कृत्य किया है उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

ये भी पढ़ें: तेल की कीमतों में देखने को मिली तेजी, ओपेक प्लस ने अक्टूबर से उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया

पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

αñçαñ╕ αñÿαñƒαñ¿αñ╛ αñòαÑç αñ¼αñ╛αñª αñ¬αÑüαñ▓αñ┐αñ╕ αñöαñ░ αñ¬αÑìαñ░αñ╢αñ╛αñ╕αñ¿ αñ╣αñ░αñòαññ αñ«αÑçαñé αñåαñ»αñ╛ αñöαñ░ αñ¬αÑéαñ░αÑç αñçαñ▓αñ╛αñòαÑç αñ«αÑçαñé αñ¼αÑ£αÑÇ αñ╕αñéαñûαÑìαñ»αñ╛ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑüαñ▓αñ┐αñ╕ αñ¼αñ▓ αññαÑêαñ¿αñ╛αññ αñòαñ░ αñªαñ┐αñ»αñ╛ αñùαñ»αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñàαñºαñ┐αñòαñ╛αñ░αñ┐αñ»αÑïαñé αñ¿αÑç αñ¼αññαñ╛αñ»αñ╛ αñòαñ┐ αñ¬αñÑαñ░αñ╛αñ╡ αñòαñ░αñ¿αÑç αñ╡αñ╛αñ▓αÑç αñåαñ░αÑïαñ¬αñ┐αñ»αÑïαñé αñòαÑÇ αñ¬αñ╣αñÜαñ╛αñ¿ αñòαÑç αñ▓αñ┐αñÅ αñ£αñ╛αñéαñÜ αñ╢αÑüαñ░αÑé αñòαñ░ αñªαÑÇ αñùαñê αñ╣αÑêαÑñ αñÿαñƒαñ¿αñ╛ αñ╕αÑìαñÑαñ▓ αñöαñ░ αñåαñ╕αñ¬αñ╛αñ╕ αñòαÑç αñçαñ▓αñ╛αñòαÑïαñé αñ«αÑçαñé αñ▓αñùαÑç αñ╕αÑÇαñ╕αÑÇαñƒαÑÇαñ╡αÑÇ αñòαÑêαñ«αñ░αÑïαñé αñòαÑÇ αñ½αÑüαñƒαÑçαñ£ αñûαñéαñùαñ╛αñ▓αÑÇ αñ£αñ╛ αñ░αñ╣αÑÇ αñ╣αÑê αññαñ╛αñòαñ┐ αñªαÑïαñ╖αñ┐αñ»αÑïαñé αññαñò αñ¬αñ╣αÑüαñéαñÜαñ╛ αñ£αñ╛ αñ╕αñòαÑçαÑñ αñ¬αÑìαñ░αñ╢αñ╛αñ╕αñ¿ αñ¿αÑç αñ▓αÑïαñùαÑïαñé αñ╕αÑç αñ╢αñ╛αñéαññαñ┐ αñ¼αñ¿αñ╛αñÅ αñ░αñûαñ¿αÑç αñòαÑÇ αñàαñ¬αÑÇαñ▓ αñòαÑÇ αñ╣αÑê αñöαñ░ αñ╕αÑìαñ¬αñ╖αÑìαñƒ αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñ╣αÑê αñòαñ┐ αñòαñ┐αñ╕αÑÇ αñ¡αÑÇ αññαñ░αñ╣ αñòαÑÇ αñ╕αñ╛αñ«αñ╛αñ£αñ┐αñò αñàαñ╕αñ«αñ╛αñ¿αññαñ╛ αñ»αñ╛ αñºαñ╛αñ░αÑìαñ«αñ┐αñò αñ¡αñ╛αñ╡αñ¿αñ╛ αñòαÑï αñåαñ╣αññ αñòαñ░αñ¿αÑç αñ╡αñ╛αñ▓αÑÇ αñùαññαñ┐αñ╡αñ┐αñºαñ┐αñ»αÑïαñé αñòαÑï αñ¼αñ░αÑìαñªαñ╛αñ╢αÑìαññ αñ¿αñ╣αÑÇαñé αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñ£αñ╛αñÅαñùαñ╛αÑñ  

ये भी पढ़ें: स्पाइसजेट एयरलाइन ने क्रेडिट सुइस का 24 मिलियन डॉलर का बकाया चुकाया

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपु...

Latest Posts