भोपाल : गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का रिसाव, एसडीएम और SDRF टीम ने संभाला मोर्चा, स्थिति काबू में

भोपाल : गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का रिसाव, एसडीएम और SDRF टीम ने संभाला मोर्चा, स्थिति काबू में
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार दोपहर अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। गैस के असर से फैक्ट्री और आसपास मौजूद लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई। मौके पर पहुंची प्रशासनिक और रेस्क्यू टीमों ने करीब एक घंटे में गैस पर काबू पा लिया।

    जेके रोड स्थित फैक्ट्री में मचा हड़कंप

    घटना दोपहर करीब 3:30 बजे जेके रोड स्थित हिंद फार्मा फैक्ट्री में हुई। यहां केमिकल स्टोर से अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस हवा के साथ आसपास फैल गई, जिससे कई लोगों की आंखों से आंसू आने लगे और सांस लेने में परेशानी होने लगी।

    Twitter Post

    एसडीएम और SDRF टीम ने संभाला मोर्चा

    जानकारी मिलते ही गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, SDRF, नगर निगम की फायर ब्रिगेड, पुलिस और बिजली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। गैस को नियंत्रित करने के लिए कास्टिक सोडा का छिड़काव किया गया, जिससे रिसाव को न्यूट्रल किया जा सका।

    Uploaded media

    गैस पर पूरी तरह काबू पाया

    एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि करीब एक घंटे में गैस पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस दौरान सभी लोग मास्क पहनकर ही काम करते रहे। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई गंभीर रूप से बीमार नहीं हुआ और स्थिति अब सामान्य है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts