भिंड में विधायक-कलेक्टर विवाद से मचा सियासी बवाल, भोपाल तलब हुए नरेंद्र सिंह कुशवाह, BJP आलाकमान ने दिखाई सख्ती

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच हुए विवाद ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। कलेक्टर के बंगले पर किसानों की समस्या को लेकर पहुंचने वाले विधायक कुशवाह का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने कलेक्टर को गाली-गलौज करते हुए हाथ उठाने की कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया। भाजपा ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए विधायक को भोपाल तलब किया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
किसानों की शिकायत से शुरू हुआ विवाद
αñªαñ░αñàαñ╕αñ▓, αñ»αÑç αñÿαñƒαñ¿αñ╛ 27 αñàαñùαñ╕αÑìαññ αñòαÑÇ αñ╣αÑê, αñ£αñ¼ αñ╡αñ┐αñºαñ╛αñ»αñò αñòαÑüαñ╢αñ╡αñ╛αñ╣ αñòαñ┐αñ╕αñ╛αñ¿αÑïαñé αñòαÑÇ αñûαñ╛αñª αñòαÑÇ αñòαñ«αÑÇ αñòαÑï αñ▓αÑçαñòαñ░ αñàαñ¬αñ¿αÑç αñ╕αñ«αñ░αÑìαñÑαñòαÑïαñé αñòαÑç αñ╕αñ╛αñÑ αñòαñ▓αÑçαñòαÑìαñƒαñ░ αñ╕αñéαñ£αÑÇαñ╡ αñ╢αÑìαñ░αÑÇαñ╡αñ╛αñ╕αÑìαññαñ╡ αñòαÑç αñ¼αñéαñùαñ▓αÑç αñ¬αñ░ αñ¬αñ╣αÑüαñéαñÜαÑç αñÑαÑçαÑñ αñ»αñ╣αñ╛αñé αñ¼αñ╛αññαñÜαÑÇαññ αñòαÑç αñªαÑîαñ░αñ╛αñ¿ αñòαñ▓αÑçαñòαÑìαñƒαñ░ αñöαñ░ αñ╡αñ┐αñºαñ╛αñ»αñò αñòαÑç αñ¼αÑÇαñÜ αñ¼αñ╣αñ╕ αññαÑçαñ£ αñ╣αÑï αñùαñêαÑñ αñ¼αññαñ╛αñ»αñ╛ αñ£αñ╛αññαñ╛ αñ╣αÑê αñòαñ┐ αñòαñ▓αÑçαñòαÑìαñƒαñ░ αñªαÑìαñ╡αñ╛αñ░αñ╛ αñëαñéαñùαñ▓αÑÇ αñªαñ┐αñûαñ╛αñ¿αÑç αñ¬αñ░ αñ╡αñ┐αñºαñ╛αñ»αñò αñ¡αñíαñ╝αñò αñùαñÅ αñöαñ░ αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑïαñéαñ¿αÑç αñòαñ▓αÑçαñòαÑìαñƒαñ░ αñòαÑï “αñÜαÑïαñ░” αññαñò αñòαñ╣ αñíαñ╛αñ▓αñ╛αÑñ αñçαññαñ¿αñ╛ αñ╣αÑÇ αñ¿αñ╣αÑÇαñé, αñëαñ¿αñòαÑç αñ╕αñ«αñ░αÑìαñÑαñòαÑïαñé αñ¿αÑç αñ¡αÑÇ “αñ¡αñ┐αñéαñí αñòαñ▓αÑçαñòαÑìαñƒαñ░ αñÜαÑïαñ░ αñ╣αÑê” αñòαÑç αñ¿αñ╛αñ░αÑç αñ▓αñùαñ╛αñ¿αÑç αñ╢αÑüαñ░αÑé αñòαñ░ αñªαñ┐αñÅαÑñ
हाथ उठाने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने रोका
स्थिति तब और बिगड़ गई जब विधायक ने गुस्से में कलेक्टर पर हाथ उठाने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव कर हालात को संभाला, लेकिन इस दौरान विधायक के तीखे शब्द और उनका आक्रामक रुख कैमरे में कैद हो गया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस पर सियासी हलचल तेज हो गई।
बीजेपी आलाकमान की सख्ती
विवाद के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री हटानंद शर्मा ने विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को भोपाल तलब किया है। पार्टी आलाकमान ने इस घटना को बेहद गंभीर मानते हुए विधायक से स्पष्टीकरण मांगा है। पार्टी का मानना है कि ऐसी घटनाएं न केवल संगठन की छवि को नुकसान पहुँचाती हैं बल्कि विपक्ष को भी हमलावर होने का मौका देती हैं।
विपक्ष का हमला
इस विवाद के बाद विपक्ष ने भाजपा सरकार और विधायकों पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा विधायक प्रशासनिक अधिकारियों को धमकाते हैं और कानून व्यवस्था को ताक पर रख देते हैं। वहीं भाजपा फिलहाल बचाव की मुद्रा में नजर आ रही है और पूरे मामले को शांत कराने की कोशिश में लगी है।

















