बेंगलुरु में देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, 80 हजार दर्शकों की क्षमता, 1,650 करोड़ की लागत से होगा तैयार

बेंगलुरु में देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, 80 हजार दर्शकों की क्षमता, 1,650 करोड़ की लागत से होगा तैयार

αñ¼αÑçαñéαñùαñ▓αÑüαñ░αÑüαÑñ αñòαñ░αÑìαñ¿αñ╛αñƒαñò αñòαÑç αñ«αÑüαñûαÑìαñ»αñ«αñéαññαÑìαñ░αÑÇ αñ╕αñ┐αñªαÑìαñºαñ╛αñ░αñ«αÑêαñ»αñ╛ αñ¿αÑç αñ¼αÑçαñéαñùαñ▓αÑüαñ░αÑü αñòαÑç αñ¬αñ╛αñ╕ αñÅαñò αñ¿αñÅ αñàαñéαññαñ░αñ░αñ╛αñ╖αÑìαñƒαÑìαñ░αÑÇαñ» αñòαÑìαñ░αñ┐αñòαÑçαñƒ αñ╕αÑìαñƒαÑçαñíαñ┐αñ»αñ« αñòαÑç αñ¿αñ┐αñ░αÑìαñ«αñ╛αñú αñòαÑÇ αñÿαÑïαñ╖αñúαñ╛ αñòαÑÇ αñ╣αÑêαÑñ αñçαñ╕ αñ╕αÑìαñƒαÑçαñíαñ┐αñ»αñ« αñ«αÑçαñé αñÅαñò αñ╕αñ╛αñÑ 80,000 αñªαñ░αÑìαñ╢αñò αñ«αÑêαñÜ αñòαñ╛ αñåαñ¿αñéαñª αñ▓αÑç αñ╕αñòαÑçαñéαñùαÑçαÑñ αñªαñ░αÑìαñ╢αñò αñòαÑìαñ╖αñ«αññαñ╛ αñòαÑç αñ▓αñ┐αñ╣αñ╛αñ£ αñ╕αÑç αñ»αñ╣ αñªαÑçαñ╢ αñòαñ╛ αñªαÑéαñ╕αñ░αñ╛ αñ╕αñ¼αñ╕αÑç αñ¼αñíαñ╝αñ╛ αñòαÑìαñ░αñ┐αñòαÑçαñƒ αñ╕αÑìαñƒαÑçαñíαñ┐αñ»αñ« αñ╣αÑïαñùαñ╛, αñ£αÑï αñàαñ╣αñ«αñªαñ╛αñ¼αñ╛αñª αñòαÑç αñ¿αñ░αÑçαñéαñªαÑìαñ░ αñ«αÑïαñªαÑÇ αñ╕αÑìαñƒαÑçαñíαñ┐αñ»αñ« αñòαÑç αñ¼αñ╛αñª αñåαñÅαñùαñ╛αÑñ αñçαñ╕ αñ¬αñ░αñ┐αñ»αÑïαñ£αñ¿αñ╛ αñòαÑï 1,650 αñòαñ░αÑïαñíαñ╝ αñ░αÑüαñ¬αñÅ αñòαÑÇ αñ▓αñ╛αñùαññ αñ╕αÑç 100 αñÅαñòαñíαñ╝ αñ£αñ«αÑÇαñ¿ αñ¬αñ░ αññαÑêαñ»αñ╛αñ░ αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñ£αñ╛αñÅαñùαñ╛αÑñ

बोम्मासंद्रा के सूर्या सिटी में बनेगा स्टेडियम

स्टेडियम का निर्माण कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड के सूर्या सिटी बोम्मासंद्रा में होगा, जो मौजूदा एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से 22 किलोमीटर दूर है। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 1650 करोड़ की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम का पूरा खर्च कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड वहन करेगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्टेडियम

यह स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगा। यहां आठ इनडोर और आठ आउटडोर खेलों की सुविधाएं, अत्याधुनिक जिम, ट्रेनिंग सेंटर, स्विमिंग पूल, गेस्ट हाउस, हॉस्टल, होटल और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए कन्वेंशन हॉल भी होगा। माना जा रहा है कि यह स्टेडियम बेंगलुरु में बीसीसीआई के नए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) जैसा विकसित किया जा सकता है।

RCB भगदड़ हादसे के बाद लिया गया फैसला

यह फैसला 4 जून को हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के जश्न में हुई भगदड़ के बाद लिया गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षमता से ज्यादा भीड़ पहुंची, जिससे भगदड़ मच गई और 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना ने बेंगलुरु में बड़े आयोजनों के लिए नई व्यवस्था की आवश्यकता को उजागर किया।

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को करारा जवाब, एयरफोर्स चीफ बोले- 5 जेट और सर्विलांस एयरक्राफ्ट गिराए, S-400 सिस्टम बना गेम-चेंजर

मौजूदा चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सवाल

बेंगलुरु भगदड़ मामले की जांच कर रहे जस्टिस जॉन माइकल कुन्हा आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि 17 एकड़ में फैला 32,000 दर्शकों की क्षमता वाला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बड़े आयोजनों के लिए उपयुक्त नहीं है। आयोग ने सुझाव दिया था कि ऐसे आयोजन बड़े और बेहतर सुविधाओं वाले स्थानों पर होने चाहिए, जहां पर्याप्त पार्किंग और आपातकालीन निकासी व्यवस्था हो।

महाराजा ट्रॉफी 2025 को मैसूर में शिफ्ट करना पड़ा

स्टेडियम की क्षमता और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के कारण कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को महाराजा ट्रॉफी 2025 को मैसूर में शिफ्ट करना पड़ा। 11 अगस्त से शुरू होने वाली इस घरेलू टी-20 लीग के लिए पुलिस ने चिन्नास्वामी में आयोजन की अनुमति नहीं दी। इसके बाद से विमेंस वर्ल्ड कप के मैचों और 2026 के आईपीएल मैचों की मेजबानी पर भी सवाल उठ गए हैं।

Wasif Khan
By Wasif Khan

αñ½αñ┐αñ▓αñ╣αñ╛αñ▓ αñ£αÑüαñ▓αñ╛αñê 2024 αñ╕αÑç αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñàαñ¬αñíαÑçαñƒ αñ«αÑçαñé αñ╕αñ...

Latest Posts