Asia Cup 2025 Super-4 : ‘Game Speaks, Not Words’... शुभमन गिल की 4 शब्दों वाली पोस्ट ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 171 रन बनाए। जवाब में भारत ने शानदार बल्लेबाजी की।
गिल-अभिषेक की शतकीय साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। लगातार दो मैचों में फ्लॉप होने के बाद गिल ने इस अहम मुकाबले में 47 रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दी।
पाकिस्तान की हरकतों का मिला करारा जवाब
मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी बार-बार भारतीय खिलाड़ियों को उकसाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन गिल और अभिषेक ने बल्ले से करारा जवाब दिया। पिछले मैच के हैंडशेक विवाद के बाद भी पाकिस्तान खिलाड़ियों ने खेल पर ध्यान देने की बजाय झगड़े पर ज्यादा जोर दिया, और नतीजा फिर हार रहा।
गिल का पोस्ट बना चर्चा का विषय
αñ£αÑÇαññ αñòαÑç αñ¼αñ╛αñª αñ╢αÑüαñ¡αñ«αñ¿ αñùαñ┐αñ▓ αñ¿αÑç αñ╕αÑïαñ╢αñ▓ αñ«αÑÇαñíαñ┐αñ»αñ╛ αñ¬αñ░ αñÜαñ╛αñ░ αñ╢αñ¼αÑìαñªαÑïαñé αñ╡αñ╛αñ▓αñ╛ αñòαÑêαñ¬αÑìαñ╢αñ¿ αñ▓αñ┐αñûαñ╛ – Game Speaks, Not Words.. αñ»αñ╛αñ¿αÑÇ αñûαÑçαñ▓ αñ¼αÑïαñ▓αññαñ╛ αñ╣αÑê, αñ╢αñ¼αÑìαñª αñ¿αñ╣αÑÇαñéαÑñ αñëαñ¿αñòαñ╛ αñ»αÑç αñ¬αÑïαñ╕αÑìαñƒ αñ¬αñ╛αñòαñ┐αñ╕αÑìαññαñ╛αñ¿ αñòαÑç αñûαñ┐αñ▓αñ╛αñíαñ╝αñ┐αñ»αÑïαñé αñòαÑï αñöαñ░ αñ£αÑìαñ»αñ╛αñªαñ╛ αñÜαÑüαñ¡ αñùαñ»αñ╛αÑñ
टी20 में पाकिस्तान का खराब रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। अब तक खेले 15 मुकाबलों में पाकिस्तान को 12 बार हार झेलनी पड़ी है। सिर्फ 3 मैच ही उसने जीते हैं। इस जीत के साथ टीम इंडिया सुपर-4 अंक तालिका में नंबर-1 पर पहुंच गई है। भारत का अगला मैच 24 सितंबर को बांग्लादेश से होगा।



















