IND vs PAK :एशिया कप के फाइनल में हो सकती है भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर, समझिए पूरा समीकरण

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर उसकी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम की राह कठिन हो गई है, लेकिन उसके पास अभी भी फाइनल तक पहुंचने का मौका बचा है। पाकिस्तान को अब अपने बाकी दोनों सुपर-4 मैच जीतने होंगे, तभी वह अंकतालिका में शीर्ष-2 में जगह बनाकर खिताबी मुकाबले में पहुंच सकता है।
भारत की जीत से अंकतालिका में बढ़त
सुपर-4 में सभी चार टीमों-भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को 3-3 मैच खेलने हैं। भारत ने पाकिस्तान को हराकर अपने 2 अंक पूरे कर लिए हैं और बेहतर नेट-रनरेट (+0.689) के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है।
बांग्लादेश भी श्रीलंका को हराकर पहले ही 2 अंक हासिल कर चुका है और उसका नेट-रनरेट +0.121 है।
श्रीलंका और पाकिस्तान का फिलहाल खाता नहीं खुला है, लेकिन श्रीलंकाई टीम बेहतर नेट-रनरेट (-0.121) के चलते तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान का नेट-रनरेट -0.689 है, जो उसकी मुश्किलें बढ़ा रहा है।
पाकिस्तान के लिए अगला मैच निर्णायक
पाकिस्तानी टीम अब अपने अगले मुकाबले में 23 सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगी। यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा होगा। अगर पाकिस्तान श्रीलंका से हार जाता है, तो उसके बाहर होने की संभावना लगभग तय हो जाएगी, क्योंकि इसके बाद वह बांग्लादेश को हराकर भी अधिकतम 2 अंक ही जुटा पाएगा। वहीं, अगर पाकिस्तान श्रीलंका को हरा देता है, तो उसे फाइनल की उम्मीदें बनाए रखने के लिए 25 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ भी जीत दर्ज करनी होगी।
भारत के लिए आसान समीकरण
- भारतीय टीम का अगला मुकाबला 24 सितंबर को बांग्लादेश से और तीसरा मुकाबला 26 सितंबर को श्रीलंका से होगा।
- अगर भारत अपने बाकी दोनों मैच जीतता है, तो उसका फाइनल में पहुंचना पूरी तरह तय होगा और नेट-रनरेट की कोई चिंता नहीं रहेगी।
- अगर भारत केवल एक मैच जीतता है, तो भी वह फाइनल में जा सकता है, लेकिन ऐसे में नेट-रनरेट (NRR) पर निर्भर रहना पड़ेगा।
- सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखने के लिए बाकी दोनों मैचों को जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।
भारत-पाकिस्तान फाइनल की संभावना
फैंस के लिए सबसे बड़ा रोमांचक परिदृश्य यह है कि एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि पाकिस्तान अपने दोनों बचे मैच (श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ) जीत ले। वहीं भारत भी अपने बाकी दोनों मैचों में जीत दर्ज करें।
ऐसे में दोनों टीमें अंकतालिका में शीर्ष-2 में रहकर 28 सितंबर (रविवार) को दुबई में होने वाले खिताबी मुकाबले में तीसरी बार आमने-सामने होंगी। अगर भारत अपने दो में से सिर्फ एक मैच जीतता है और पाकिस्तान दोनों जीतता है, तो भी फाइनल भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है, लेकिन तब मामला नेट-रनरेट पर निर्भर करेगा।
श्रीलंका और बांग्लादेश की चुनौती कायम
ग्रुप-बी में तीनों मैच जीतने वाली श्रीलंकाई टीम ने सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश से हारकर अपनी राह मुश्किल बना ली है। इसके बावजूद वह अभी रेस में बनी हुई है। बांग्लादेश के पास पहले से ही 2 अंक हैं, इसलिए उसका लक्ष्य अगले मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह पक्की करने का होगा।
सुपर-4 शेड्यूल और फाइनल की तारीख
सुपर-4 और फाइनल के बचे हुए मुकाबले इस प्रकार हैं-
- 23 αñ╕αñ┐αññαñéαñ¼αñ░: αñ¬αñ╛αñòαñ┐αñ╕αÑìαññαñ╛αñ¿ αñ¼αñ¿αñ╛αñ« αñ╢αÑìαñ░αÑÇαñ▓αñéαñòαñ╛ – αñàαñ¼αÑé αñºαñ╛αñ¼αÑÇ, αñ░αñ╛αññ 8 αñ¼αñ£αÑç αñ╕αÑç
- 24 αñ╕αñ┐αññαñéαñ¼αñ░: αñ¡αñ╛αñ░αññ αñ¼αñ¿αñ╛αñ« αñ¼αñ╛αñéαñùαÑìαñ▓αñ╛αñªαÑçαñ╢ – αñªαÑüαñ¼αñê, αñ░αñ╛αññ 8 αñ¼αñ£αÑç αñ╕αÑç
- 25 αñ╕αñ┐αññαñéαñ¼αñ░: αñ¬αñ╛αñòαñ┐αñ╕αÑìαññαñ╛αñ¿ αñ¼αñ¿αñ╛αñ« αñ¼αñ╛αñéαñùαÑìαñ▓αñ╛αñªαÑçαñ╢ – αñªαÑüαñ¼αñê, αñ░αñ╛αññ 8 αñ¼αñ£αÑç αñ╕αÑç
- 26 αñ╕αñ┐αññαñéαñ¼αñ░: αñ¡αñ╛αñ░αññ αñ¼αñ¿αñ╛αñ« αñ╢αÑìαñ░αÑÇαñ▓αñéαñòαñ╛ – αñªαÑüαñ¼αñê, αñ░αñ╛αññ 8 αñ¼αñ£αÑç αñ╕αÑç
- 28 αñ╕αñ┐αññαñéαñ¼αñ░: αñ½αñ╛αñçαñ¿αñ▓ – αñªαÑüαñ¼αñê, αñ░αñ╛αññ 8 αñ¼αñ£αÑç αñ╕αÑç

















