एप्पल ने यूरोपीय संघ के टेक कानून को ठहराया फीचर में विलंब और सुरक्षा जोखिमों के लिए जिम्मेदार

अमेरिकी टेक दिग्गज ने यूरोपीय नियामकों से की अपील, कहा उन्हें इस कानून की करनी चाहिए समीक्षा
एप्पल ने यूरोपीय संघ के टेक कानून को ठहराया फीचर में विलंब और सुरक्षा जोखिमों के लिए जिम्मेदार

αñ╡αñ╛αñ╢αñ┐αñéαñùαñƒαñ¿αÑñ αñàαñ«αÑçαñ░αñ┐αñòαÑÇ αñƒαÑçαñò αñªαñ┐αñùαÑìαñùαñ£ αñÅαñ¬αÑìαñ¬αñ▓ αñ¿αÑç αñòαñ╣αñ╛ αñòαñ┐ αñ»αÑéαñ░αÑïαñ¬αÑÇαñ» αñ╕αñéαñÿ (αñêαñ»αÑé) αñ«αÑçαñé αñëαñ¬αñ¡αÑïαñòαÑìαññαñ╛αñôαñé αñòαÑï αñ¿αñÅ αñ½αÑÇαñÜαñ░αÑìαñ╕ αñ«αñ┐αñ▓αñ¿αÑç αñ«αÑçαñé αñªαÑçαñ░αÑÇ αñ╣αÑï αñ░αñ╣αÑÇ αñ╣αÑêαÑñ  αñ╕αñ╛αñÑ αñ╣αÑÇ αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑçαñé αñ¬αÑìαñ░αñ╛αñçαñ╡αÑçαñ╕αÑÇ αñöαñ░ αñ╕αÑüαñ░αñòαÑìαñ╖αñ╛ αñ╕αÑç αñ£αÑüαñíαñ╝αÑç αñàαññαñ┐αñ░αñ┐αñòαÑìαññ αñ£αÑïαñûαñ┐αñ«αÑïαñé αñòαñ╛ αñ╕αñ╛αñ«αñ¿αñ╛ αñ¡αÑÇ αñòαñ░αñ¿αñ╛ αñ¬αñíαñ╝ αñ░αñ╣αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñçαñ╕αñòαñ╛ αñòαñ╛αñ░αñú αñ╣αÑê αñ»αÑéαñ░αÑïαñ¬αÑÇαñ» αñ╕αñéαñÿ αñòαñ╛ αñ¿αñ»αñ╛ αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ αñ«αñ╛αñ░αÑìαñòαÑçαñƒαÑìαñ╕ αñÅαñòαÑìαñƒ (αñíαÑÇαñÅαñ«αñÅ), αñ£αñ┐αñ╕αÑç αñ¼αñíαñ╝αÑÇ αñƒαÑçαñò αñòαñéαñ¬αñ¿αñ┐αñ»αÑïαñé αñòαÑÇ αñ╢αñòαÑìαññαñ┐ αñòαÑï αñ╕αÑÇαñ«αñ┐αññ αñòαñ░αñ¿αÑç αñöαñ░ αñ¬αÑìαñ░αññαñ┐αñ╕αÑìαñ¬αñ░αÑìαñºαñ╛ αñ¼αñóαñ╝αñ╛αñ¿αÑç αñòαÑç αñëαñªαÑìαñªαÑçαñ╢αÑìαñ» αñ╕αÑç αñ¼αñ¿αñ╛αñ»αñ╛ αñùαñ»αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñÅαñ¬αÑìαñ¬αñ▓ αñ¿αÑç αñ»αÑéαñ░αÑïαñ¬αÑÇαñ» αñ¿αñ┐αñ»αñ╛αñ«αñòαÑïαñé αñ╕αÑç αñàαñ¬αÑÇαñ▓ αñòαÑÇ αñòαñ┐ αñ╡αÑç αñçαñ╕ αñòαñ╛αñ¿αÑéαñ¿ αñòαÑÇ αñ╕αñ«αÑÇαñòαÑìαñ╖αñ╛ αñòαñ░αÑçαñé αñöαñ░ αñªαÑçαñûαÑçαñé αñòαñ┐ αñçαñ╕αñòαñ╛ αñàαñ╕αñ░ αñ╡αñ╛αñ╕αÑìαññαñ╡ αñ«αÑçαñé αñëαñ¬αñ¡αÑïαñòαÑìαññαñ╛αñôαñé αñ¬αñ░ αñòαÑêαñ╕αñ╛ αñ¬αñíαñ╝ αñ░αñ╣αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñòαñéαñ¬αñ¿αÑÇ αñòαñ╛ αñòαñ╣αñ¿αñ╛ αñ╣αÑê αñòαñ┐ αñ╡αñ╣ αñ▓αñùαñ╛αññαñ╛αñ░ αñ¿αñÅ αñ½αÑÇαñÜαñ░αÑìαñ╕ αñëαñ¬αñ▓αñ¼αÑìαñº αñòαñ░αñ╛αñ¿αÑç αñòαÑÇ αñòαÑïαñ╢αñ┐αñ╢ αñòαñ░ αñ░αñ╣αÑÇ αñ╣αÑê, αñ▓αÑçαñòαñ┐αñ¿ αñòαñ╛αñ¿αÑéαñ¿αÑÇ αñ╢αñ░αÑìαññαÑïαñé αñòαÑç αñòαñ╛αñ░αñú αñëαñ╕αÑç αñòαñê αñÜαÑüαñ¿αÑîαññαñ┐αñ»αÑïαñé αñòαñ╛ αñ╕αñ╛αñ«αñ¿αñ╛ αñòαñ░αñ¿αñ╛ αñ¬αñíαñ╝ αñ░αñ╣αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ

ये भी पढ़ें: जुलाई में आरबीआई ने स्पॉट फॉरेक्स मार्केट में बेचे 2.54 अरब डॉलर, रुपए में आई 2% की गिरावट

कानूनी प्रावधानों की वजह से रोकने पड़े कई फीचर्स

एप्पल ने साफ किया कि डीएमए की वजह से यूरोपीय उपभोक्ताओं के लिए कई फीचर्स रोकने पड़े हैं। इनमें आईफोन मिररिंग टू मैक और एयरपॉड्स के साथ लाइव ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा मैप्स में लोकेशन-आधारित कुछ सेवाएं भी यूरोपीय बाजार में रोक दी गई हैं, क्योंकि डीएमए के तहत एप्पल को यह सुनिश्चित करना होता है कि ये फीचर्स थर्ड-पार्टी डेवलपर्स या गैर-एप्पल उत्पादों के साथ भी काम करें। कंपनी का कहना है कि इस तरह की तकनीकी जटिलताओं को हल करना बिना उपभोक्ताओं के डेटा को खतरे में डाले संभव नहीं है। एप्पल ने अपने स्तर पर सुरक्षा उपाय सुझाए, लेकिन यूरोपीय आयोग ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।

एप्पल ने कहा डीएमए की हर समस्या का हल नहीं

कंपनी ने कहा, यह स्पष्ट हो चुका है कि डीएमए की हर समस्या का समाधान हमारे पास नहीं है। समय के साथ यह भी साफ हो गया है कि यह कानून बाजार को मदद करने की बजाय यूरोप में कारोबार करना और मुश्किल बना रहा है। दरअसल, डीएमए पिछले साल से लागू हुआ है और इसका मकसद बड़ी टेक कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिस्पर्धियों के लिए जगह खोलने के लिए बाध्य करना है। एप्पल का मानना है कि इसके चलते यूरोपीय उपभोक्ताओं का ऐप अनुभव पहले से अधिक जोखिमभरा और कम सहज हो गया है। साइडलोडिंग और वैकल्पिक ऐप मार्केटप्लेस के कारण अब स्कैम, मालवेयर और अश्लील सामग्री जैसे खतरनाक ऐप्स भी बाजार में आ सकते हैं, जिन्हें पहले एप्पल के ऐप स्टोर पर रोक दिया जाता था।

ये भी पढ़ें: एशियाई शेयर बाजारों में दिखाई दिया अमेरिकी गिरावट का असर, निवेशकों ने जापान के केंद्रीय बैंक की बैठक पर गड़ाई नजरें

ट्रंप प्रशासन ने भी की इस कानून की आलोचना

एप्पल पहले ही यूरोपीय संघ के प्रतिस्पर्धा संबंधी आदेशों का पालन करने के लिए अपने ऐप स्टोर के नियमों और शुल्क ढांचे में बदलाव कर चुका है। लेकिन कंपनी का कहना है कि ये बदलाव उपभोक्ताओं की सुरक्षा और सुविधा दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। एप्पल ने यहां तक कहा कि यूरोपीय संघ को इस कानून को या तो पूरी तरह वापस लेना चाहिए या फिर इसमें बड़े स्तर पर बदलाव करने चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन भी लगातार इस कानून की आलोचना करता रहा है, जबकि यूरोपीय आयोग ने ट्रंप के बयानों को सिरे से खारिज कर दिया है। एप्पल मानता है कि डीएमए उपभोक्ताओं की सुरक्षा और सुविधा से समझौता कर रहा है, जबकि यूरोपीय संघ का मानना है कि यह कानून बड़ी कंपनियों की एकाधिकार प्रवृत्ति को तोड़कर प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा।

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपु...

Latest Posts