बॉलीवुड के महानायक का 83वां जन्मदिन :खुद को गिफ्ट की अलीबाग स्थित तीन प्रॉपर्टीज, क्रिकेटर विराट कोहली के पड़ोसी बनेंगे बिग-बी

एक्टर ने तीनों संपत्ति का रजिस्ट्रेशन 7 अक्टूबर को कराया था, 39.58 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई
खुद को गिफ्ट की अलीबाग स्थित तीन प्रॉपर्टीज, क्रिकेटर विराट कोहली के पड़ोसी बनेंगे बिग-बी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 83 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने खुद को तोहफे गिफ्ट किए हैं। दरअसल उन्होंने अलीबाग में तीन नई प्रॉपर्टीज खरीदी है। वहीं अमिताभ को जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही देशभर से तमाम फैंस द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलना शुरू हो गई है। इससे पहले रात 12 बजे जलसा स्थित निवास पर उनकी एक झलक पाने के लिए सैकड़ों फैंस इकट्ठा हुए थे।

    αñàαñ▓αÑÇαñ¼αñ╛αñù αñ«αÑçαñé αñûαñ░αÑÇαñªαÑÇ αññαÑÇαñ¿ αñ¬αÑìαñ░αÑëαñ¬αñ░αÑìαñƒαÑÇ 

    अभिनेता अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन के मौके पर यह निवेश मुंबई के अलीबाग स्थित तीन नए प्रॉपर्टीज में किया है। बता दें अलीबाग मुंबई के शांत और खूबसूरत समुद्री तटों नजारों देने के लिए जाना जाता है। सीआरई मैट्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, नए अधिग्रहत प्लॉट की क्रं. संख्या 96, 97 और 98 है। यह तीनों प्रॉपर्टी कुल 9557 वर्ग फीट में फैली है। उन्होंने तीनों ही संपत्ति का रजिस्ट्रेशन 7 अक्टूबर को कराया था।

    αñòαñ░αÑïαñíαñ╝αÑïαñé αñ«αÑçαñé αñ╣αÑê αñ¬αÑìαñ░αÑëαñ¬αñ░αÑìαñƒαÑÇ αñòαÑÇ αñòαÑÇαñ«αññ 

    तीनों प्रॉपर्टी में अमिताभ ने सबसे ज्यादा दाम 96वें नंबर के प्लॉट में चुकाए हैं। यह प्लॉट 4047 वर्ग फीट में फैला है इसके लिए उन्होंने 2.78 करोड़ रुपए दिए हैं। वहीं प्लॉट 97 का क्षेत्रफल 2776 वर्ग फीट है एक्टर ने यह 1.92 करोड़ रुपए में खरीदा है जबकि अंतिम 98वें नंबर का प्लॉट 2734 वर्ग फुट में बना है इसकी कीमत 1 करोड़ 88 लाख है। इन सभी प्रॉपर्टी के लिए एक्टर ने 39.58 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी और 90 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में दिए हैं।

    अलीबाग में रहते है कई स्टॉर्स

    अलीबाग में बॉलीवुड, क्रिकेट सहित म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सितारें रहते हैं। हाल ही में एक्टर कार्तिक आर्यन ने अलीबाग के शैटो डे अलीबाग में 2 करोड़ का फ्लैट खरीदा है। इसके बाद अभिनेत्री कृति सेनन ने भी अलीबाग में 2 हजार वर्गफीट में फैली प्रॉपर्टी में निवेश किया है। इसके अलावा यहां क्रिकेटर विराह कोहली और अनुष्का शर्मा, शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण भी रहती है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    Latest Posts