जम्मू-कश्मीर : LOC के पास लैंड माइन ब्लास्ट में अग्निवीर की मौत, 2 जवान घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। कृष्णा घाटी सेक्टर में गश्त के दौरान भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट के जवान बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए। इस विस्फोट में अग्निवीर ललित कुमार शहीद हो गए, जबकि एक जेसीओ (नायब सूबेदार हरि राम) और हवलदार गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गश्त के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, पुंछ जिले की हवेली तहसील के सलोत्री गांव स्थित विक्टर पोस्ट के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे यह धमाका हुआ। 7 जाट रेजिमेंट के जवान जब अग्रिम चौकी के पास नियमित गश्त कर रहे थे, उसी दौरान वे ज़मीन में बिछी एक एम-16 लैंड माइन की चपेट में आ गए। विस्फोट इतना तेज था कि अग्निवीर ललित कुमार मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
लैंड माइंस की चपेट में आए जवान
भारतीय सेना एलओसी पर घुसपैठ को रोकने के लिए बारूदी सुरंगें बिछाती है। कई बार मौसम की वजह से ये माइनें अपनी जगह से खिसक जाती हैं और खतरा बन जाती हैं। शुक्रवार को जो विस्फोट हुआ, वह भी ऐसी ही एक माइन के कारण हुआ। हादसे के बाद सेना और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।

सेना ने दी श्रद्धांजलि
αñ╕αÑçαñ¿αñ╛ αñòαÑÇ αñ╡αÑìαñ╣αñ╛αñçαñƒ αñ¿αñ╛αñçαñƒ αñòαÑïαñ░ αñ¿αÑç αñ╕αÑïαñ╢αñ▓ αñ«αÑÇαñíαñ┐αñ»αñ╛ αñ¬αÑìαñ▓αÑçαñƒαñ½αÑëαñ░αÑìαñ« ‘αñÅαñòαÑìαñ╕’ (αñ¬αÑéαñ░αÑìαñ╡ αñƒαÑìαñ╡αñ┐αñƒαñ░) αñ¬αñ░ αñ¬αÑïαñ╕αÑìαñƒ αñòαñ░αññαÑç αñ╣αÑüαñÅ αñàαñùαÑìαñ¿αñ┐αñ╡αÑÇαñ░ αñ▓αñ▓αñ┐αññ αñòαÑüαñ«αñ╛αñ░ αñòαÑï αñ╢αÑìαñ░αñªαÑìαñºαñ╛αñéαñ£αñ▓αñ┐ αñªαÑÇαÑñ αñ¬αÑïαñ╕αÑìαñƒ αñ«αÑçαñé αñ▓αñ┐αñûαñ╛ αñùαñ»αñ╛, “αñ£αÑÇαñôαñ╕αÑÇ αñ╡αÑìαñ╣αñ╛αñçαñƒ αñ¿αñ╛αñçαñƒ αñòαÑïαñ░ αñöαñ░ αñ╕αñ¡αÑÇ αñ░αÑêαñéαñò αñ¿αÑç 7 αñ£αñ╛αñƒ αñ░αÑçαñ£αñ┐αñ«αÑçαñéαñƒ αñòαÑç αñàαñùαÑìαñ¿αñ┐αñ╡αÑÇαñ░ αñ▓αñ▓αñ┐αññ αñòαÑüαñ«αñ╛αñ░ αñòαÑï αñ╢αÑìαñ░αñªαÑìαñºαñ╛αñéαñ£αñ▓αñ┐ αñàαñ░αÑìαñ¬αñ┐αññ αñòαÑÇ, αñ£αñ┐αñ¿αÑìαñ╣αÑïαñéαñ¿αÑç αñòαÑâαñ╖αÑìαñúαñ╛ αñÿαñ╛αñƒαÑÇ αñ¼αÑìαñ░αñ┐αñùαÑçαñí αñòαÑç αñòαÑìαñ╖αÑçαññαÑìαñ░ αñ«αÑçαñé αñùαñ╢αÑìαññ αñòαÑç αñªαÑîαñ░αñ╛αñ¿ αñÅαñò αñ¼αñ╛αñ░αÑéαñªαÑÇ αñ╕αÑüαñ░αñéαñù αñ╡αñ┐αñ╕αÑìαñ½αÑïαñƒ αñ«αÑçαñé αñ╕αñ░αÑìαñ╡αÑïαñÜαÑìαñÜ αñ¼αñ▓αñ┐αñªαñ╛αñ¿ αñªαñ┐αñ»αñ╛αÑñ αñ╣αñ« αñªαÑüαñû αñòαÑÇ αñçαñ╕ αñÿαñíαñ╝αÑÇ αñ«αÑçαñé αñ╢αÑïαñò αñ╕αñéαññαñ¬αÑìαññ αñ¬αñ░αñ┐αñ╡αñ╛αñ░ αñòαÑç αñ╕αñ╛αñÑ αñûαñíαñ╝αÑç αñ╣αÑêαñéαÑñ”
सेना के अधिकारियों ने बताया कि घायल जेसीओ और जवान को तत्काल उधमपुर स्थित आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है














