थप्‍पड़ का ऐसा बदला! उत्तराखंड में 9वीं के छात्र ने शिक्षक पर चलाई गोली, लंच बॉक्स में लाया था तमंचा

थप्‍पड़ का ऐसा बदला! उत्तराखंड में 9वीं के छात्र ने शिक्षक पर चलाई गोली, लंच बॉक्स में लाया था तमंचा
सांकेतिक तस्वीर
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    काशीपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे प्रदेश को हिला दिया। यहां एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ने अपने भौतिक विज्ञान शिक्षक पर क्लासरूम में ही तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कैसे बढ़ा विवाद?

    जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले शिक्षक गगनदीप सिंह कोहली ने छात्र को क्लास में अनुशासनहीनता के चलते डांटा और थप्पड़ मार दिया था। यह बात छात्र को नागवार गुज़री और उसने बदला लेने की ठान ली। अगले ही दिन वह अपने लंच बॉक्स में तमंचा छिपाकर स्कूल पहुंचा। लंच ब्रेक के दौरान उसने अचानक क्लास में गोली चला दी। गोली शिक्षक के दाएं कंधे के नीचे लगी, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

    शिक्षक की हालत गंभीर

    गोली लगते ही स्टाफ और छात्र शिक्षक को तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य शिक्षकों ने हमलावर छात्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    शिक्षक की तहरीर में क्या लिखा?

    घायल शिक्षक गगनदीप सिंह कोहली ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि वह रोजाना की तरह बुधवार को 9वीं क्लास में पढ़ा रहे थे। जैसे ही लंच ब्रेक हुआ, छात्र ने अपना टिफिन खोला और उसमें से तमंचा निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद जब छात्र भागने लगा, तभी स्टाफ ने उसे पकड़ लिया।

    तमंचा घर से लाया था छात्र

    पुलिस पूछताछ में छात्र ने स्वीकार किया कि उसने तमंचा घर की आलमारी से निकाला और लंच बॉक्स में छिपाकर स्कूल लाया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घर में हथियार कहां से आया और छात्र तक कैसे पहुंचा।

    आरोपी छात्र का पारिवारिक बैकग्राउंड

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्र तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसकी एक बहन कनाडा में पढ़ाई कर रही है, जबकि दूसरी की शादी हो चुकी है। छात्र के पिता खेती-किसानी करते हैं और उनके खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास और सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज हो चुका है। घटना के बाद पिता कुछ समय के लिए घर से फरार हो गए थे, लेकिन बाद में लौट आए।

    शिक्षकों का आक्रोश और स्कूल बंद

    αñçαñ╕ αñ╕αñ¿αñ╕αñ¿αÑÇαñûαÑçαñ£ αñÿαñƒαñ¿αñ╛ αñòαÑç αñ¼αñ╛αñª αñ£αñ┐αñ▓αÑçαñ¡αñ░ αñòαÑç αñ╢αñ┐αñòαÑìαñ╖αñòαÑïαñé αñ«αÑçαñé αñåαñòαÑìαñ░αÑïαñ╢ αñ½αÑêαñ▓ αñùαñ»αñ╛αÑñ αñ╕αÑÇαñ¼αÑÇαñÅαñ╕αñê αñ╕αÑç αñ£αÑüαñíαñ╝αÑç αñàαñºαÑìαñ»αñ╛αñ¬αñò αñ╕αñéαñùαñáαñ¿αÑïαñé αñ¿αÑç αñºαñ░αñ¿αñ╛-αñ¬αÑìαñ░αñªαñ░αÑìαñ╢αñ¿ αñ╢αÑüαñ░αÑé αñòαñ░ αñªαñ┐αñ»αñ╛ αñöαñ░ αñòαñê αñ╕αÑìαñòαÑéαñ▓αÑïαñé αñ«αÑçαñé αñ╣αñíαñ╝αññαñ╛αñ▓ αñòαñ░ αñªαÑÇ αñùαñêαÑñ αñòαñ╛αñ╢αÑÇαñ¬αÑüαñ░ αñ╕αñ«αÑçαññ αñåαñ╕αñ¬αñ╛αñ╕ αñòαÑç αñçαñ▓αñ╛αñòαÑïαñé αñ«αÑçαñé αñ╢αñ┐αñòαÑìαñ╖αñ╛ αñ╡αÑìαñ»αñ╡αñ╕αÑìαñÑαñ╛ αñ¬αÑìαñ░αñ¡αñ╛αñ╡αñ┐αññ αñ╣αÑüαñê αñ╣αÑêαÑñ 

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। छात्र और उसके परिवार से लगातार पूछताछ हो रही है। फिलहाल छात्र बाल संरक्षण गृह में रखा गया है।

    ये भी पढ़ें: दिल्ली CM रेखा गुप्ता अटैक केस : 5 दिन की पुलिस रिमांड पर हमले का आरोपी, पूछताछ में खुलेंगे कई राज

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    Latest Posts