छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नशीली दवाओं का कारोबार... इंजीनियर के 3 साथी गिरफ्तार, नशीली दवाएं बरामद

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नशीली दवाओं का कारोबार... इंजीनियर के 3 साथी गिरफ्तार, नशीली दवाएं बरामद
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नशीली दवाओं के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक इंजीनियर वैभव खंडेलवाल की गिरफ्तारी के बाद उसके तीन और साथियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी वैभव की फर्जी कंपनी में पार्टनर के रूप में काम करते थे और नशे की दवाओं के कारोबार में उसकी मदद करते थे। पुलिस ने इनके पास से भी नशीली दवाएं बरामद की हैं।

    16 सितंबर को गिराफ्तार हुआ था इंजीनियर वैभव

    αñªαñ░αñàαñ╕αñ▓, αñªαÑüαñ░αÑìαñù αñòαÑç αñ¬αñªαÑìαñ«αñ¿αñ╛αñ¡αñ¬αÑüαñ░ αñÑαñ╛αñ¿αñ╛ αñòαÑìαñ╖αÑçαññαÑìαñ░ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑüαñ▓αñ┐αñ╕ αñ¿αÑç 16 αñ╕αñ┐αññαñéαñ¼αñ░ αñòαÑï αñçαñéαñ£αÑÇαñ¿αñ┐αñ»αñ░ αñ╡αÑêαñ¡αñ╡ αñûαñéαñíαÑçαñ▓αñ╡αñ╛αñ▓ αñòαÑï αñ¼αñíαñ╝αÑÇ αñ«αñ╛αññαÑìαñ░αñ╛ αñ«αÑçαñé αñ¿αñ╢αÑÇαñ▓αÑÇ αñªαñ╡αñ╛αñôαñé αñòαÑç αñ╕αñ╛αñÑ αñùαñ┐αñ░αñ½αÑìαññαñ╛αñ░ αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñÑαñ╛αÑñ αñëαñ╕αñòαÑç αñ¬αñ╛αñ╕ αñ╕αÑç αñàαñ▓αñù-αñàαñ▓αñù αñ¼αÑìαñ░αñ╛αñéαñí αñòαÑÇ 17,208 αñùαÑïαñ▓αñ┐αñ»αñ╛αñé αñöαñ░ 12 αñ╕αñ┐αñ░αñ¬ αñ£αñ¼αÑìαññ αñòαñ┐αñÅ αñùαñÅ αñÑαÑçαÑñ αñ¬αÑéαñ¢αññαñ╛αñ¢ αñ«αÑçαñé αñ╡αÑêαñ¡αñ╡ αñ¿αÑç αñàαñ¬αñ¿αÑç αñ╕αñ╛αñÑαñ┐αñ»αÑïαñé αñòαÑç αñ¿αñ╛αñ« αñ¼αññαñ╛αñÅαÑñ 

    आरोपियों को ऐसे दबोचा

    पुलिस ने वैभव के बयान के बाद साथियों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वैभव के साथी कुणाल यादव, वासु सिंह राजपूत और अब्दुल अलीम पोटिया रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास संदिग्ध हालत में मौजूद हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को दबोचा। तलाशी लेने पर इनके पास से भी नशीली दवाएं मिलीं। कुणाल यादव से अल्प्रजोलम की 10 गोली, वासु सिंह राजपूत से 20 गोली और अब्दुल अलीम से 15 गोली बरामद हुई।

    गिरफ्तारी के समय भी खोज रहे थे ग्राहक

    पुलिस के अनुसार ये तीनों आरोपी वैभव की फर्जी कंपनी में पार्टनर थे और उनके काम बंटे हुए थे। वे बड़ी कंपनियों से डील करते थे। दवाओं का ऑर्डर देते थे और ग्राहकों को खोजकर उन्हें नशीली दवाएं बेचते थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त भी ये लोग ग्राहक की तलाश में थे।

    आरोपियों से पूछताछ जारी

    पद्मनाभपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अब पूछताछ कर इस रैकेट के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जांच में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts