पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव के निवास में चोरी, 15KG की पीतल की मूर्ति चोरी, FIR दर्ज

αñ¢αññαÑìαññαÑÇαñ╕αñùαñóαñ╝ αñòαÑç αñ¬αÑéαñ░αÑìαñ╡ αñíαñ┐αñ¬αÑìαñƒαÑÇ αñ╕αÑÇαñÅαñ« αñƒαÑÇαñÅαñ╕ αñ╕αñ┐αñéαñ╣αñªαÑçαñ╡ αñòαÑç αñ¿αñ┐αñ╡αñ╛αñ╕ 'αñòαÑïαñáαÑÇαñÿαñ░' αñ«αÑçαñé αñÜαÑïαñ░αÑÇ αñòαÑÇ αñÿαñƒαñ¿αñ╛ αñ╕αñ╛αñ«αñ¿αÑç αñåαñê αñ╣αÑêαÑñ αñ░αñ╡αñ┐αñ╡αñ╛αñ░ αñ░αñ╛αññ (3 αñàαñùαñ╕αÑìαññ) αñòαñ░αÑÇαñ¼ 1 αñ¼αñ£αÑç αñÅαñò αñàαñ£αÑìαñ₧αñ╛αññ αñ»αÑüαñ╡αñò αñ¬αÑÇαñ¢αÑç αñòαÑç αñ░αñ╛αñ╕αÑìαññαÑç αñ╕αÑç αñ¬αñ░αñ┐αñ╕αñ░ αñ«αÑçαñé αñÿαÑüαñ╕αñ╛ αñöαñ░ αñ«αÑüαñûαÑìαñ» αñªαñ░αñ╡αñ╛αñ£αÑç αñ¬αñ░ αñ░αñûαÑÇ αñ¬αÑ
पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव के निवास में चोरी, 15KG की पीतल की मूर्ति चोरी, FIR दर्ज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के निवास 'कोठीघर' में चोरी की घटना सामने आई है। रविवार रात (3 अगस्त) करीब 1 बजे एक अज्ञात युवक पीछे के रास्ते से परिसर में घुसा और मुख्य दरवाजे पर रखी पीतल की हाथी की मूर्ति चुराकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

    CCTV देखकर चोरी का पता चला

    कोठीघर की सुरक्षा निजी सुरक्षाकर्मियों के हाथ में है। घटना के बाद उन्होंने जब CCTV फुटेज देखा तो चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद कोठीघर के मैनेजर राज सोनी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    Twitter Post

    कितनी कीमती थी चुराई गई मूर्ति?

    चोरी गई पीतल की हाथी की मूर्ति करीब 15 किलो की थी, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई जा रही है। यह मूर्ति दो साल पहले कोठीघर के रेनोवेशन के समय मुख्य दरवाजे पर लगाई गई थी।

    क्या है कोठीघर का इतिहास?

    कोठीघर, टीएस सिंहदेव के सरगुजा राजपरिवार का निवास स्थान है। पहले इसका उपयोग कांग्रेस कार्यालय के तौर पर किया जाता था। जब राजपरिवार के सदस्य सरगुजा आते हैं, तो वे यहीं रुकते हैं। टीएस सिंहदेव इस समय विदेश यात्रा पर हैं।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि इस मामले में धारा 305 और 331(4)-BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। CCTV फुटेज की मदद से चोर की पहचान की जा रही है।

    FIR

    Chhattisgarh

    TS Singh Deo

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    Latest Posts