गिरावट में खुला शेयर बाजार, बीएसई का सेंसेक्स 142.90 अंक लुढ़का, निफ्टी 38.80 अंक टूटा

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट में खुले। सेंसेक्स आज सुबर 81,671.47 पर खुला और इस समय 9.20 बजे 142.90 अंक की गिरावट के साथ 81,501.49 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। एनएसई का निफ्टी आज सुबह 24,965.80 पर खुला और इस समय 38.80 अंकों की गिरावट के साथ 24,941.85 के स्तर पर लाल निशान में ट्रेड कर रहा है। भारतीय शेयर बाजार ने पिछले 4 दिनों में लगातार मजबूती दिखाई है और सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही ऊंचाई पर हैं। आज शुरू से ही संकेत मिल रहे हैं कि बाजार की तेजी की रफ्तार आज थोड़ी थम सकती है। इसका कारण है ऊंचे स्तरों पर बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली यानी निवेशकों द्वारा शेयर बेचकर लाभ लेना।
सुबह के शुरुआती संकेत, गिफ्ट निफ्टी के सौदों से मिले, जब यह लगभग 45 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखाई दिया। इससे पता चला कि बाजार आज खुलने पर थोड़ी कमजोरी के साथ शुरुआत कर सकता है। और जब बाजार खुला तो वैसा ही हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स शुरुआती कारोबार में दबाव में हैं। बीते दिन यानी 19 अगस्त को निफ्टी और सेंसेक्स में शानदार तेजी देखने को मिली थी। ऑटो, ऑयल एंड गैस, धातु और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों ने बाजार को मजबूती दी। साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया था और प्रमुख सूचकांकों से आगे निकल गए। विदेशी निवेशक (एफआईआई) एक बार फिर बिकवाली की ओर लौट आए हैं और उन्होंने लगभग 634 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने बाजार का साथ दिया और 2,261 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
इन स्थितियों को देखते हुए सावधानी से करें निवेश
αññαñòαñ¿αÑÇαñòαÑÇ αñªαÑâαñ╖αÑìαñƒαñ┐ αñ╕αÑç αñ¿αñ┐αñ½αÑìαñƒαÑÇ 24,800 αñòαÑç αñ╕αÑìαññαñ░ αñ¬αñ░ αñ«αñ£αñ¼αÑéαññ αñ╕αñ¬αÑïαñ░αÑìαñƒ αñ¼αñ¿αñ╛αñÅ αñ╣αÑüαñÅ αñ╣αÑêαÑñ αñàαñùαñ░ αñ»αñ╣ 25,050 αñòαÑç αñèαñ¬αñ░ αñ¿αñ┐αñòαñ▓αññαñ╛ αñ╣αÑê αññαÑï αññαÑçαñ£αÑÇ αñöαñ░ αñ¼αñóαñ╝ αñ╕αñòαññαÑÇ αñ╣αÑê, αñòαÑìαñ»αÑïαñéαñòαñ┐ αñ╡αñ╣αñ╛αñé αñòαÑëαñ▓ αñæαñ¬αÑìαñ╢αñ¿ αñ¼αÑçαñÜαñ¿αÑç αñ╡αñ╛αñ▓αÑç αñ½αñéαñ╕ αñ╕αñòαññαÑç αñ╣αÑêαñé αñöαñ░ αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑçαñé αñàαñ¬αñ¿αÑÇ αñ¬αÑïαñ£αÑÇαñ╢αñ¿ αñòαñ╛αñƒαñ¿αÑÇ αñ¬αñíαñ╝αÑçαñùαÑÇ, αñ£αñ┐αñ╕αñ╕αÑç αñ╢αÑëαñ░αÑìαñƒ αñòαñ╡αñ░αñ┐αñéαñù αñ╣αÑïαñùαÑÇαÑñ αñªαÑéαñ╕αñ░αÑÇ αñôαñ░, αñàαñùαñ░ αñ¿αñ┐αñ½αÑìαñƒαÑÇ 24,750 αñòαÑç αñåαñ╕αñ¬αñ╛αñ╕ αñùαñ┐αñ░αññαñ╛ αñ¡αÑÇ αñ╣αÑê αññαÑï αñ╡αñ╣αñ╛αñé αñûαñ░αÑÇαñªαñ╛αñ░αÑÇ αñòαÑÇ αñ╕αñéαñ¡αñ╛αñ╡αñ¿αñ╛ αñ░αñ╣αÑçαñùαÑÇαÑñ αñòαÑçαñ╡αñ▓ 24,700 αñòαÑç αñ¿αÑÇαñÜαÑç αñ½αñ┐αñ╕αñ▓αñ¿αñ╛ αñ╣αÑÇ αñ╕αñ╛αñ╡αñºαñ╛αñ¿αÑÇ αñòαñ╛ αñ╕αñéαñòαÑçαññ αñ╣αÑïαñùαñ╛αÑñ αñ»αñ╛αñ¿αÑÇ αñ½αñ┐αñ▓αñ╣αñ╛αñ▓ αñ¼αñ╛αñ£αñ╛αñ░ αñ«αÑçαñé αñíαñ┐αñ¬ αñ¬αñ░ αñûαñ░αÑÇαñªαÑï αñòαÑÇ αñ░αñúαñ¿αÑÇαññαñ┐ αñàαñ¬αñ¿αñ╛αñ¿αñ╛ αñ╕αÑüαñ░αñòαÑìαñ╖αñ┐αññ αñ«αñ╛αñ¿αñ╛ αñ£αñ╛ αñ░αñ╣αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñ¿αñ┐αñ½αÑìαñƒαÑÇ αñ¼αÑêαñéαñò αñçαñéαñíαÑçαñòαÑìαñ╕ αñòαÑÇ αñ¼αñ╛αññ αñòαñ░αÑçαñé αññαÑï αñ»αñ╣ αñèαñéαñÜαÑç αñ╕αÑìαññαñ░αÑïαñé αñ¬αñ░ αñƒαñ┐αñòαÑç αñ░αñ╣αñ¿αÑç αñ«αÑçαñé αñ╕αñ½αñ▓ αñ░αñ╣αñ╛ αñ╣αÑê, αñ▓αÑçαñòαñ┐αñ¿ αñ¬αÑìαñ░αñ╛αñçαñ╡αÑçαñƒ αñ╕αÑçαñòαÑìαñƒαñ░ αñòαÑç αñ¼αÑêαñéαñò αñàαñ¡αÑÇ αñ¬αÑéαñ░αÑÇ αñ«αñ£αñ¼αÑéαññαÑÇ αñ¿αñ╣αÑÇαñé αñªαñ┐αñûαñ╛ αñ░αñ╣αÑç αñ╣αÑêαñéαÑñ 56,000–56,100 αñòαñ╛ αñ╕αÑìαññαñ░ αñçαñ╕αñòαÑç αñ▓αñ┐αñÅ αñ¼αñíαñ╝αñ╛ αñàαñ╡αñ░αÑïαñº αñ¼αñ¿αñ╛ αñ╣αÑüαñå αñ╣αÑêαÑñ αñàαñùαñ░ αñ»αñ╣ αñ╕αÑìαññαñ░ αñƒαÑéαñƒαññαñ╛ αñ╣αÑê αññαÑï αñ╢αÑëαñ░αÑìαñƒ αñòαñ╡αñ░αñ┐αñéαñù αñòαÑç αñòαñ╛αñ░αñú αññαÑçαñ£αÑÇ αñ¼αñóαñ╝ αñ╕αñòαññαÑÇ αñ╣αÑêαÑñ αñ╡αñ╣αÑÇαñé αñ¿αÑÇαñÜαÑç 55,500 αñòαÑç αñåαñ╕αñ¬αñ╛αñ╕ αñùαñ┐αñ░αñ╛αñ╡αñƒ αñåαñ¿αÑç αñ¬αñ░ αñûαñ░αÑÇαñªαñ╛αñ░αÑÇ αñòαñ╛ αñ«αÑîαñòαñ╛ αñªαÑçαñûαñ╛ αñ£αñ╛ αñ░αñ╣αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ 55,450 αñòαÑç αñ¿αÑÇαñÜαÑç αñ£αñ╛αñ¿αñ╛ αñòαñ«αñ£αÑïαñ░αÑÇ αñòαñ╛ αñ¬αñ╣αñ▓αñ╛ αñ╕αñéαñòαÑçαññ αñ╣αÑïαñùαñ╛αÑñ αñ»αñ╛αñ¿αÑÇ αñ¼αÑêαñéαñòαñ┐αñéαñù αñ╢αÑçαñ»αñ░αÑïαñé αñ«αÑçαñé αñ¡αÑÇ αñ½αñ┐αñ▓αñ╣αñ╛αñ▓ αñíαñ┐αñ¬ αñ¬αñ░ αñûαñ░αÑÇαñªαñ╛αñ░αÑÇ αñòαÑÇ αñ░αñúαñ¿αÑÇαññαñ┐ αñ╣αÑÇ αñ╕αñ╣αÑÇ αñ«αñ╛αñ¿αÑÇ αñ£αñ╛ αñ░αñ╣αÑÇ αñ╣αÑêαÑñ
गिरावट में खरीदारी की रणनीति उपयुक्त
वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स 4.46 प्रतिशत गिरकर 11.79 पर आ गया है। इसका मतलब है कि निवेशकों के बीच डर या घबराहट नहीं है और वे मानकर चल रहे हैं कि बाजार में बड़ी गिरावट की बजाय सीमित दायरे में ही हलचल होगी। साथ ही, पुट-कॉल रेशियो (पीसीआर) 0.85 से बढ़कर 1.11 पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि बाजार में पुट ऑप्शन बेचने वालों की संख्या बढ़ रही है, यानी निवेशकों को भरोसा है कि नीचे की ओर जोखिम सीमित है। आमतौर पर जब पीसीआर 1 के आसपास या उससे ऊपर होता है तो यह बाजार में तेजी के रुझान को दिखाता है। कुल मिलाकर संकेत यह हैं कि भले ही 20 अगस्त को बाजार हल्की गिरावट के साथ खुले, लेकिन मजबूत सपोर्ट और कम वोलैटिलिटी यह दिखाती है कि निवेशकों का भरोसा अभी भी बना हुआ है। जब तक निफ्टी 24,700 और निफ्टी बैंक 55,450 के नीचे नहीं जाते, तब तक बाजार पर तेजी का ही नियंत्रण रहेगा और निवेशकों के लिए गिरावट पर खरीदारी की रणनीति उपयुक्त मानी जा रही है।
















