पर्यटकों को करना होगा इंतजार... बारिश से बिगड़े रास्ते, अब 11 अक्टूबर से खुलेंगे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के गेट

- वॉटर में मोटरबोट और बफर जोन में जारी रहेगी सफारी
पर्यटकों को करना होगा इंतजार... बारिश से बिगड़े रास्ते, अब 11 अक्टूबर से खुलेंगे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के गेट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोहागपुर। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में बाघों की झलक पाने पहुंचे सैलानियों को इस बार और इंतजार करना होगा। लगातार बारिश ने पार्क की तैयारियों पर पानी फेर दिया है। यही कारण है कि पार्क को अब 10 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। आमतौर पर यह पार्क 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बंद रहता है और 1 अक्टूबर से दोबारा सैलानियों के लिए खोला जाता है।

    कोर जोन में खराब हुई सड़कें

    एसटीआर प्रबंधन ने मढ़ई, चूरना और मल्लूपुरा के सफारी मार्गों की मरम्मत कर दी थी। पुल-पुलिया और रपटों को भी ठीक किया गया था। लेकिन हाल ही में दो दिन की तेज बारिश ने सारी मेहनत बेकार कर दी। सड़कों पर सफारी वाहनों का संचालन संभव नहीं रहा, इसलिए पार्क को बंद रखना पड़ा।

    सैलानियों और कारोबारियों को नुकसान

    1 से 10 अक्टूबर तक बुक की गई ऑनलाइन सफारी कैंसिल कर दी गई है और राशि लौटा दी जा रही है। होटल और रिसॉर्ट संचालकों को भी झटका लगा है, क्योंकि कई पर्यटकों ने अग्रिम बुकिंग कर रखी थी। अचानक बदलाव से कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

    बफर जोन और बैकवॉटर में जारी रहेगी सफारी

    हालांकि, रोमांचक सफर पूरी तरह बंद नहीं होगा। पार्क प्रशासन ने बताया कि बैकवॉटर में मोटरबोट सफारी और बफर जोन में जंगल सफारी पहले की तरह जारी रहेगी।

    “
    बारिश से पार्क की सड़कें खराब हो गई हैं, जिन पर सफारी वाहन चलाना संभव नहीं है। इसलिए पार्क को 10 अक्टूबर तक बंद रखना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों की राशि वापस की जा रही है।
    — - αñ░αñ╛αñûαÑÇ αñ¿αñéαñªαñ╛, αñ½αÑÇαñ▓αÑìαñí αñíαñ╛αñ»αñ░αÑçαñòαÑìαñƒαñ░, αñ¿αñ░αÑìαñ«αñªαñ╛αñ¬αÑüαñ░αñ« αñÅαñ╕αñƒαÑÇαñåαñ░
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts