Earthquake in Russia : रूस के कामचटका में फिर कांपी धरती, 7.8 तीव्रता का भूकंप; सुनामी का अलर्ट जारी

Earthquake in Russia : रूस के कामचटका में फिर कांपी धरती, 7.8 तीव्रता का भूकंप; सुनामी का अलर्ट जारी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    αñ«αÑëαñ╕αÑìαñòαÑïαÑñ αñ░αÑéαñ╕ αñòαñ╛ αñòαñ╛αñ«αñÜαñƒαñòαñ╛ αñ¬αÑìαñ░αñ╛αñ»αñªαÑìαñ╡αÑÇαñ¬ αñÅαñò αñ¼αñ╛αñ░ αñ½αñ┐αñ░ αñ£αÑïαñ░αñªαñ╛αñ░ αñ¡αÑéαñòαñéαñ¬ αñ╕αÑç αñªαñ╣αñ▓ αñëαñáαñ╛αÑñ αñ╢αÑüαñòαÑìαñ░αñ╡αñ╛αñ░ αñ╕αÑüαñ¼αñ╣ αñ»αñ╣αñ╛αñé 7.8 αññαÑÇαñ╡αÑìαñ░αññαñ╛ αñòαñ╛ αñ¡αÑéαñòαñéαñ¬ αñåαñ»αñ╛, αñ£αñ┐αñ╕αñòαÑç αñ¼αñ╛αñª αñ▓αÑïαñùαÑïαñé αñ«αÑçαñé αñªαñ╣αñ╢αññ αñ½αÑêαñ▓ αñùαñêαÑñ αñàαñ«αÑçαñ░αñ┐αñòαÑÇ αñ¡αÑéαñ╡αÑêαñ£αÑìαñ₧αñ╛αñ¿αñ┐αñò αñ╕αñ░αÑìαñ╡αÑçαñòαÑìαñ╖αñú (USGS) αñòαÑç αñ«αÑüαññαñ╛αñ¼αñ┐αñò, αñ¡αÑéαñòαñéαñ¬ αñòαñ╛ αñòαÑçαñéαñªαÑìαñ░ αñ£αñ«αÑÇαñ¿ αñ╕αÑç αñ▓αñùαñ¡αñù 10 αñòαñ┐αñ▓αÑïαñ«αÑÇαñƒαñ░ αñùαñ╣αñ░αñ╛αñê αñ«αÑçαñé αñÑαñ╛αÑñ αñçαñ╕αñòαÑç αñ¼αñ╛αñª αññαñƒαÑÇαñ» αñçαñ▓αñ╛αñòαÑïαñé αñ«αÑçαñé αñ╕αÑüαñ¿αñ╛αñ«αÑÇ αñòαÑÇ αñÜαÑçαññαñ╛αñ╡αñ¿αÑÇ αñ£αñ╛αñ░αÑÇ αñòαñ░ αñªαÑÇ αñùαñêαÑñ

    जोरदार झटकों से हिली धरती

    भूकंप के कुछ ही मिनटों बाद 5 आफ्टरशॉक्स दर्ज किए गए, जिनकी तीव्रता 5.8 मापी गई। समुद्र में 30 से 62 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठीं। हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है। गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने कहा कि सभी आपातकालीन सेवाएं हाई अलर्ट पर हैं और लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

    सोशल मीडिया पर शेयर हुए भूकंप के वीडियो

    लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए, जिनमें घरों में रखा फर्नीचर, लाइटें और अन्य सामान हिलते हुए दिखे। सड़कों पर खड़ी कारें तक झटकों से हिल गईं। एयरपोर्ट पर चेक-इन काउंटर हिलने लगे और कई जगह अलार्म बज उठे। डर के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

    कुरिल द्वीप और अलास्का तक जारी हुई चेतावनी

    भूकंप के बाद कामचटका के तटीय क्षेत्रों और कुरिल द्वीप समूह में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया। अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस और पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने अलास्का के कुछ हिस्सों में भी चेतावनी जारी की थी, जिसे बाद में खतरा कम होने पर हटा लिया गया।

    लगातार झटकों से दहशत

    कामचटका प्रायद्वीप दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है। यहां प्रशांत और नॉर्थ अमेरिकन टेक्टॉनिक प्लेट्स का मिलन होता है। यही कारण है कि यहां आए दिन तेज झटके महसूस होते हैं। पिछले एक सप्ताह में ही यहां 7 से अधिक तीव्रता वाले दो बड़े भूकंप आ चुके हैं।

    जुलाई में आया था दशक का सबसे बड़ा भूकंप

    इससे पहले 29 जुलाई 2025 को कामचटका तट के पास 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। इसे पिछले 10 वर्षों का सबसे बड़ा झटका माना गया। उस समय रूस, जापान, अलास्का और हवाई समेत कई देशों तक सुनामी की चेतावनी दी गई थी।

    इस साल 1200 से ज्यादा भूकंप दर्ज

    USGS के आंकड़ों के मुताबिक, कामचटका क्षेत्र में इस साल अब तक 1200 से ज्यादा भूकंप आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर छोटे थे, लेकिन 4 भूकंप 7.0 या उससे अधिक तीव्रता के दर्ज किए गए। जुलाई का 8.8 तीव्रता वाला भूकंप आधुनिक रिकॉर्ड में छठा सबसे बड़ा था।

    दुनिया भर में बढ़ रही भूकंप की घटनाएं

    केवल कामचटका ही नहीं, बल्कि पिछले 6 महीनों में दुनिया भर में 1 लाख से ज्यादा भूकंप दर्ज किए गए हैं। इनमें अफगानिस्तान और म्यांमार के भूकंप सबसे घातक रहे, जिनमें हजारों लोगों की जान गई।

    दुनिया के 5 सबसे बड़े भूकंप

    पृथ्वी पर आए अब तक के कुछ सबसे शक्तिशाली भूकंपों ने लाखों लोगों की जान ली और करोड़ों को बेघर कर दिया। यहां जानिए दुनिया के 5 सबसे बड़े भूकंपों के बारे में-

    1. 1960 – αñ¼αñ┐αñôαñ¼αñ┐αñ»αÑï, αñÜαñ┐αñ▓αÑÇ (9.5 αññαÑÇαñ╡αÑìαñ░αññαñ╛)

    इसे ग्रेट चिली भूकंप कहा जाता है। यह अब तक दर्ज किया गया सबसे शक्तिशाली भूकंप था।

    मौतें: 1,655

    बेघर: लगभग 20 लाख लोग

    2. 1964 – αñàαñ▓αñ╛αñ╕αÑìαñòαñ╛, αñàαñ«αÑçαñ░αñ┐αñòαñ╛ (9.2 αññαÑÇαñ╡αÑìαñ░αññαñ╛)

    ग्रेट अलास्का भूकंप के नाम से प्रसिद्ध इस आपदा ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया।

    मौतें: 130

    नुकसान: करीब 2.3 अरब डॉलर

    3. 2004 – αñ╕αÑüαñ«αñ╛αññαÑìαñ░αñ╛, αñçαñéαñíαÑïαñ¿αÑçαñ╢αñ┐αñ»αñ╛ (8.1 αññαÑÇαñ╡αÑìαñ░αññαñ╛)

    यह 21वीं सदी का सबसे बड़ा और सबसे विनाशकारी भूकंप था। इसके बाद आई सुनामी ने कई देशों को तबाह कर दिया।

    मौतें: 2,80,000

    बेघर: 11 लाख से ज्यादा लोग

    4. 2011 – αññαÑïαñ╣αÑïαñòαÑé, αñ£αñ╛αñ¬αñ╛αñ¿ (9.1 αññαÑÇαñ╡αÑìαñ░αññαñ╛)

    इस भूकंप के बाद आई सुनामी ने जापान के परमाणु रिएक्टर को भी प्रभावित किया।

    मौतें: 5,000

    बेघर: 1,30,000 से ज्यादा लोग

    5. 1952 – αñòαñ╛αñ«αñÜαñƒαñòαñ╛, αñ░αÑéαñ╕ (9.0 αññαÑÇαñ╡αÑìαñ░αññαñ╛)

    यह दुनिया का पहला दर्ज किया गया 9.0 तीव्रता वाला भूकंप था।

    नुकसान: लगभग 10 लाख डॉलर

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    Latest Posts