‘प्रेमानंद महाराज पाप धोने वाली मशीन नहीं’, खेसारी लाल यादव का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो अब काफी चर्चा में है। इस पोस्ट में उन्होंने सीधे किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन लोगों पर तंज कसा जो अपनी छवि सुधारने के लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंच रहे हैं।
खेसारी लाल यादव का पोस्ट
खेसारी ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा- एक अपील- प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए। कुछ लोग इमेज बनाने और सुधारने के लिए वहां जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाली मशीन नहीं हैं। अगर सच्ची श्रद्धा है तो उनकी बातों का पालन कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता।
किस पर साधा निशाना?
खेसारी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर निशाना साधा है। हाल ही में राज कुंद्रा शिल्पा संग वृंदावन के केली कुंज आश्रम पहुंचे थे और प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उन्होंने किडनी दान करने तक की बात कह दी थी। कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था।
फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया
खेसारी के इस बयान पर कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- जिंदगी भर अश्लील गानों और लौंडा नाच से समाज को बदनाम किया, अब ज्ञान बांट रहे हैं।
दूसरे ने लिखा- बयान सही है लेकिन आपकी छवि को देखते हुए यह विरोधाभासी लगता है।
खेसारी की भक्ति
αñ¼αññαñ╛ αñªαÑçαñé αñòαñ┐ αñûαÑçαñ╕αñ╛αñ░αÑÇ αñ▓αñ╛αñ▓ αñ»αñ╛αñªαñ╡ αñûαÑüαñª αñ¡αÑÇ αñ¬αÑìαñ░αÑçαñ«αñ╛αñ¿αñéαñª αñ«αñ╣αñ╛αñ░αñ╛αñ£ αñòαÑç αñ¼αñíαñ╝αÑç αñ¡αñòαÑìαññ αñ╣αÑêαñéαÑñ αñòαÑüαñ¢ αñ╕αñ«αñ» αñ¬αñ╣αñ▓αÑç αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑïαñéαñ¿αÑç αñ«αñ╣αñ╛αñ░αñ╛αñ£ αñ¬αñ░ αñåαñºαñ╛αñ░αñ┐αññ αñ¡αñòαÑìαññαñ┐ αñùαÑÇαññ ‘αññαÑçαñ░αÑç αñ¬αÑìαñ░αÑçαñ« αñ«αÑçαñé αñ¬αñ╛αñùαñ▓ αñ¬αÑìαñ░αÑçαñ«αñ╛αñ¿αñéαñª’ αñ░αñ┐αñ▓αÑÇαñ£ αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñÑαñ╛αÑñ αñçαñ╕ αñùαñ╛αñ¿αÑç αñòαÑï αñàαñ¼ αññαñò 5.5 αñ«αñ┐αñ▓αñ┐αñ»αñ¿ αñ╕αÑç αñ£αÑìαñ»αñ╛αñªαñ╛ αñ╡αÑìαñ»αÑéαñ£ αñ«αñ┐αñ▓ αñÜαÑüαñòαÑç αñ╣αÑêαñéαÑñ
















