पीएम मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक जबलपुर में चलेगा सेवा पखवाड़ा, 21 सितंबर को होगी नमो मैराथन

पीएम मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक जबलपुर में चलेगा सेवा पखवाड़ा, 21 सितंबर को होगी नमो मैराथन
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती तक जबलपुर में 'सेवा पखवाड़ा' मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत 17 सितंबर को रक्तदान शिविर के साथ होगी। जिसके लिए जिले के 13 अलग-अलग स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं सहित सभी नागरिकों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है।

    αñ»αÑüαñ╡αñ╛αñôαñé αñòαÑï αñ╕αñ«αñ╛αñ£ αñ╕αÑç αñ£αÑïαñíαñ╝αñ¿αÑç αñòαÑÇ αñ¬αñ╣αñ▓ : αñòαñ▓αÑçαñòαÑìαñƒαñ░ 

    बता दें कि 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसार पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत होगी। इस पहल को लेकर जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने युवाओं और आम लोगों से शिविरों में हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा- यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है। बल्कि सेवा और समर्पण का उत्सव है। वहीं, आगे उन्होंने कहा कि रक्तदान करके हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं।

    21 सितंबर को नमो मैराथन का आयोजन

    सेवा पखवाड़े के दौरान शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों जैसे सेंट अलायसियस कॉलेज, महाकौशल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 21 सितंबर को 6 किलोमीटर की नमो मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा। इस मैराथन का उद्देश्य फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देना है। यह पहल युवाओं को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का ऐहसास कराएगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts