कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर फिर चली गोलियां, गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी

αñ╕αñ░αÑç (αñòαñ¿αñ╛αñíαñ╛)αÑñ αñ«αñ╢αñ╣αÑéαñ░ αñòαÑëαñ«αÑçαñíαñ┐αñ»αñ¿ αñòαñ¬αñ┐αñ▓ αñ╢αñ░αÑìαñ«αñ╛ αñÅαñò αñ¼αñ╛αñ░ αñ½αñ┐αñ░ αñûαñ¼αñ░αÑïαñé αñ«αÑçαñé αñ╣αÑêαñé, αñ▓αÑçαñòαñ┐αñ¿ αñçαñ╕ αñ¼αñ╛αñ░ αñ╡αñ£αñ╣ αñëαñ¿αñòαÑÇ αñòαÑëαñ«αÑçαñíαÑÇ αñ¿αñ╣αÑÇαñé, αñ¼αñ▓αÑìαñòαñ┐ αñòαñ¿αñ╛αñíαñ╛ αñòαÑç αñ╕αñ░αÑç (Surrey) αñ╢αñ╣αñ░ αñ«αÑçαñé αñ╕αÑìαñÑαñ┐αññ αñëαñ¿αñòαÑç αñòαÑêαñ½αÑç Kap’s Cafe αñ¬αñ░ αñ╣αÑüαñê αññαñ╛αñ£αñ╝αñ╛ αñ½αñ╛αñ»αñ░αñ┐αñéαñù αñòαÑÇ αñÿαñƒαñ¿αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñ»αñ╣ αñªαÑéαñ╕αñ░αÑÇ αñ¼αñ╛αñ░ αñ╣αÑê αñ£αñ¼ αñçαñ╕ αñòαÑêαñ½αÑç αñòαÑï αñ¿αñ┐αñ╢αñ╛αñ¿αñ╛ αñ¼αñ¿αñ╛αñ»αñ╛ αñùαñ»αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñçαñ╕ αñ¼αñ╛αñ░ αñùαÑïαñ▓αÑÇαñ¼αñ╛αñ░αÑÇ αñòαÑÇ αñ£αñ┐αñ«αÑìαñ«αÑçαñªαñ╛αñ░αÑÇ αñòαÑüαñûαÑìαñ»αñ╛αññ αñùαÑêαñéαñùαñ╕αÑìαñƒαñ░ αñùαÑïαñ▓αÑìαñíαÑÇ αñóαñ┐αñ▓αÑìαñ▓αÑïαñé αñöαñ░ αñ▓αÑëαñ░αÑçαñéαñ╕ αñ¼αñ┐αñ╢αÑìαñ¿αÑïαñê αñùαñ┐αñ░αÑïαñ╣ αñ¿αÑç αñ▓αÑÇ αñ╣αÑêαÑñ
कार से आए हमलावर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का एक 9 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक कार में बैठकर कैफे की ओर गोलियां चला रहे हैं। वीडियो में एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है।

गोल्डी ढिल्लों का दावा- अब भी रिंग नहीं सुनी तो मुंबई में करेंगे कार्रवाई
इस फायरिंग के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर गोल्डी ढिल्लों नाम के गैंगस्टर ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था- "जय श्रीराम, सत श्री अकाल, राम राम सभी भाइयों को... आज जो कपिल शर्मा के कैप्स कैफे, सरे में फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेता है। हमने इसको कॉल की थी, लेकिन रिंग नहीं सुनी गई, इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी। अब भी रिंग नहीं सुनेगा, तो अगली कार्रवाई मुंबई में करेंगे।"
10 जुलाई को भी हुई थी फायरिंग
गौरतलब है कि 10 जुलाई को भी इसी कैफे पर फायरिंग हुई थी, जिसमें खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने जिम्मेदारी ली थी। हरजीत लड्डी, जो कि NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ बताया जाता है, उसने कपिल शर्मा के एक पुराने बयान को कारण बताकर यह हमला करवाया था।
स्थानीय पुलिस जांच में जुटी
सरे पुलिस सेवा (SPS) के मुताबिक, उन्हें रात 1:50 बजे गोलीबारी की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने पर कैफे की संपत्ति को नुकसान होने की पुष्टि हुई, हालांकि कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कपिल शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।













