गरियाबंद में नाले में गिरी कार, BJP युवा मोर्चा नेता समेत 2 की मौत, ड्राइवर को आई झपकी; भूतेश्वरनाथ दर्शन जा रहे थे

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात एक कार नाले में गिर गई, जिसमें सवार 5 लोग फंस गए। हादसा तब हुआ जब कार चला रहे व्यक्ति को झपकी आ गई। कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।
गेट लॉक होने से फंसे रहे लोग
नाले में गिरते ही कार के सभी गेट लॉक हो गए, जिससे अंदर बैठे पांचों लोग बाहर नहीं निकल पाए। वे रातभर मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन सुनसान इलाका होने की वजह से कोई नहीं पहुंचा। सुबह करीब 5 से 6 बजे कुछ लोग शौच के लिए बाहर निकले तो उन्हें कार दिखाई दी। उन्होंने तुरंत लोगों को बुलाया और गेट तोड़कर सभी को बाहर निकाला। तब तक भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पंकज दास मानिकपुरी (38) और लोकेश साहू (35) की मौत हो चुकी थी।
αñòαñ╛αñ░ αñ«αÑçαñé αñ╕αñ╡αñ╛αñ░ αñàαñ¿αÑìαñ» αññαÑÇαñ¿ αñ▓αÑïαñù – αñ░αñ╛αñ£αÑçαñ╢ αñòαÑüαñ«αñ╛αñ░ αñåαñªαñ┐αññαÑìαñ», αñ¿αñ¿αñòαÑÇ αñ╕αñ╛αñ╣αÑé αñöαñ░ αñªαñ»αñ╛αñ░αñ╛αñ« αñ»αñ╛αñªαñ╡ αñÿαñ╛αñ»αñ▓ αñ╣αÑï αñùαñÅ αñ╣αÑêαñéαÑñ αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑçαñé αñ½αñ┐αñéαñùαÑçαñ╢αÑìαñ╡αñ░ αñ╕αñ╛αñ«αÑüαñªαñ╛αñ»αñ┐αñò αñ╕αÑìαñ╡αñ╛αñ╕αÑìαñÑαÑìαñ» αñòαÑçαñéαñªαÑìαñ░ αñ«αÑçαñé αñ¡αñ░αÑìαññαÑÇ αñòαñ░αñ╛αñ»αñ╛ αñùαñ»αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपे जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस रास्ते पर यह हादसा हुआ वह काफी सकरा है और यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से इस रास्ते पर बैरिकेडिंग और लाइट जैसी सुरक्षा सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।
















