छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज साजिश, एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को मारने होम थिएटर स्पीकर में फिट किया बम

-गंडई पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 किलो बारूद बरामद
छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज साजिश, एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को मारने होम थिएटर स्पीकर में फिट किया बम
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस ने एक ऐसी खौफनाक साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। यहां एक युवक ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को मारने के लिए होम थिएटर स्पीकर में बम फिट कर उसकी डिलीवरी करा दी। प्लग लगाते ही जोरदार धमाका होता और पूरा घर तबाह हो जाता। गंडई थाना पुलिस ने शनिवार को मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    कैसे हुआ मामले का खुलासा?

    16 अगस्त को मानपुर निवासी अफसार खान के पास एक पार्सल आया। बाहर से वह बिल्कुल नया होम थिएटर स्पीकर लग रहा था, लेकिन उसे उठाते ही अफसार को शक हुआ। स्पीकर असामान्य रूप से भारी था और पावर पिन टूटा हुआ था। सावधानी बरतते हुए जब अफसार ने स्पीकर खोला तो अंदर से जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर निकला। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे इलाके को सील कर दिया और बम को डिफ्यूज किया।

    करंट से होता धमाका

    जांच में सामने आया कि स्पीकर को जैसे ही बिजली से जोड़ा जाता, करंट डेटोनेटर तक पहुंचता और धमाका हो जाता। इस विस्फोट से स्पीकर छर्रों में बदल जाता और जानलेवा तबाही मचती। पुलिस ने शक के आधार पर ITI स्टूडेंट विनय वर्मा को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया और पूरी साजिश का खुलासा किया।

    7 लोग थे साजिश में शामिल

    विनय वर्मा ने बताया कि वारदात में कुल 7 लोग शामिल थे।

    • αñ╡αñ┐αñ¿αñ» αñ╡αñ░αÑìαñ«αñ╛ (αñ«αñ╛αñ╕αÑìαñƒαñ░αñ«αñ╛αñçαñéαñí)
    • αñ¬αñ░αñ«αÑçαñ╢αÑìαñ╡αñ░ αñ╡αñ░αÑìαñ«αñ╛ – αñ½αñ╛αñçαñ¿αÑçαñéαñ╕αñ░ (6,000 αñ░αÑüαñ¬αñÅ αñªαñ┐αñÅ)
    • αñùαÑïαñ¬αñ╛αñ▓ αñ╡αñ░αÑìαñ«αñ╛ – αñíαñ┐αñ▓αÑÇαñ╡αñ░αÑÇ αñ«αÑçαñé αñ«αñªαñªαñùαñ╛αñ░
    • αñûαñ┐αñ▓αÑçαñ╢ αñ╡αñ░αÑìαñ«αñ╛ – αñçαñéαñíαñ┐αñ»αñ╛ αñ¬αÑïαñ╕αÑìαñƒ αñòαñ╛ αñ½αñ░αÑìαñ£αÑÇ αñ▓αÑïαñùαÑï αñöαñ░ αñ¬αññαñ╛ αññαÑêαñ»αñ╛αñ░ αñòαñ┐αñ»αñ╛
    • αñÿαñ╛αñ╕αÑÇαñ░αñ╛αñ« αñ╡αñ░αÑìαñ«αñ╛ – αñ╕αñ¬αÑìαñ▓αñ╛αñê αñòαñ¿αÑçαñòαÑìαñ╢αñ¿
    • αñªαñ┐αñ▓αÑÇαñ¬ αñºαÑÇαñ«αñ░ αñöαñ░ αñùαÑïαñ¬αñ╛αñ▓ αñ╕αññαñ¿αñ╛αñ«αÑÇ – αñ¼αñ╛αñ░αÑéαñª αñ╕αñ¬αÑìαñ▓αñ╛αñ»αñ░

    पुलिस ने छापेमारी में 60 जिलेटिन की छड़ें और 2 डेटोनेटर भी बरामद किए। ये बारूद दुर्ग की पत्थर खदानों से अवैध रूप से लाया गया था।

    ब्रेकअप से दुश्मनी बनी वजह

    दरअसल, मास्टरमाइंड विनय वर्मा का अफसार खान की पत्नी से अफेयर था। शादी से पहले दोनों का रिश्ता टूटा और युवती ने विनय से अलग होकर अफसार खान से शादी कर ली। इससे नाराज विनय ने अफसार को रास्ते से हटाने की साजिश रची और यह खतरनाक प्लान बनाया।

    SP ने किया खुलासा

    SP लक्ष्य शर्मा ने बताया कि आरोपी विनय ने अपने साथियों की मदद से यह खतरनाक आईईडी तैयार किया था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts