कबड्डी मैच में करंट का कहर… हाईटेंशन तार की चपेट में आए ग्रामीण, कोंडागांव में 3 की मौत, कई घायल

कबड्डी मैच में करंट का कहर… हाईटेंशन तार की चपेट में आए ग्रामीण, कोंडागांव में 3 की मौत, कई घायल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोंडागांव (छत्तीसगढ़)। कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में शनिवार रात कबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेल के बीच आई अचानक तेज आंधी और तूफान से टेंट हाईटेंशन तार से टकरा गया। इससे टेंट में करंट दौड़ गया और कई लोग उसकी चपेट में आ गए। गांव का उत्सव पल भर में मातम में बदल गया।

    कैसे हुआ हादसा?

    दरअसल, शनिवार रात करीब 10 बजे कबड्डी मैच चल रहा था। खेल देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण मैदान में मौजूद थे। इसी दौरान तेज आंधी-तूफान उठा। खेल मैदान में लगे टेंट का एक हिस्सा हवा में उछलकर ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। टेंट के तार हाई वोल्टेज लाइन से छूते ही पूरे मैदान में करंट फैल गया। कई ग्रामीण वहीं गिर पड़े और अफरा-तफरी मच गई।

    Twitter Post

    3 की मौत, कई गंभीर

    घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। घायलों को तुरंत विश्रामपुरी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने यहां 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं 3 गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर करने की तैयारी चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मैदान में भारी भीड़ थी, इसलिए घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।

    ग्रामवासियों का कहना है कि खेल मैदान के ऊपर से हाई टेंशन तार गुजर रहे थे और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। इस घटना ने प्रशासन और बिजली विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    मौके पर पहुंचे अधिकारी

    घटना के बाद एसडीओपी विश्रामपुरी अरुण नेताम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। विश्रामपुरी अस्पताल की खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारती ने बताया कि कई मरीज करंट से बुरी तरह झुलसे हैं। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts