छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ता 2% बढ़कर हुआ केंद्र के बराबर

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ता 2% बढ़कर हुआ केंद्र के बराबर

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को दो प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान किया। इसके साथ ही अब प्रदेश के कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर होगा।

लंबे समय से लंबित मांग पूरी

कर्मचारियों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी। कर्मचारी संगठन लगातार सरकार से महंगाई भत्ते को केंद्र के अनुरूप करने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद अब उनकी मांग पूरी हो गई है।

ये भी पढ़ें: World Photography Day: फोटोग्राफर्स के लिए भोपाल शहर किसी स्वर्ग से कम नहीं, आइए कैमरे की नजर से इसका दीदार करें

लाखों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों अधिकारी-कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और बढ़ती महंगाई से कुछ राहत भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों को केंद्र के बराबर सुविधाएं दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। महंगाई भत्ता बढ़ाना इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

Wasif Khan
By Wasif Khan

αñ½αñ┐αñ▓αñ╣αñ╛αñ▓ αñ£αÑüαñ▓αñ╛αñê 2024 αñ╕αÑç αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñàαñ¬αñíαÑçαñƒ αñ«αÑçαñé αñ╕αñ...

Latest Posts