खरगोन में गरबा खेलने के दौरान गिरी महिला, हार्ट अटैक से मौत, पति के साथ कर रही थी डांस, देखें LIVE VIDEO

खरगोन। जिले के भीकनगांव क्षेत्र में नवरात्रि उत्सव के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। रविवार देर रात ग्राम पलासी के दुर्गा पंडाल में गरबा खेलते समय 19 वर्षीय नवविवाहिता सोनम की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोनम अपने पति के साथ डांस कर रही थी, तभी अचानक मंच के सामने गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोमवार सुबह सामने आया।
पति के साथ डांस करते हुए गिरी सोनम
αñ£αñ╛αñ¿αñòαñ╛αñ░αÑÇ αñòαÑç αñ«αÑüαññαñ╛αñ¼αñ┐αñò, αñùαÑìαñ░αñ╛αñ« αñƒαÑçαñ«αñ▓αñ╛ αñ¿αñ┐αñ╡αñ╛αñ╕αÑÇ αñ╕αÑïαñ¿αñ« αñòαÑÇ αñ╢αñ╛αñªαÑÇ αñçαñ╕αÑÇ αñ╕αñ╛αñ▓ 1 αñ«αñê 2025 αñòαÑï αñ¬αñ▓αñ╛αñ╕αÑÇ αñùαñ╛αñéαñ╡ αñòαÑç αñòαÑâαñ╖αÑìαñúαñ¬αñ╛αñ▓ αñ╕αÑç αñ╣αÑüαñê αñÑαÑÇαÑñ αñ¿αñ╡αñ░αñ╛αññαÑìαñ░αñ┐ αñòαÑç αñàαñ╡αñ╕αñ░ αñ¬αñ░ αñ░αñ╡αñ┐αñ╡αñ╛αñ░ αñ░αñ╛αññ αñ╕αñ┐αñéαñùαñ╛αñ£αÑÇ αñ«αñéαñªαñ┐αñ░ αñ¬αñ░ αñ«αñ╛αñé αñªαÑüαñ░αÑìαñùαñ╛ αñòαÑÇ αñ¬αÑìαñ░αññαñ┐αñ«αñ╛ αñòαÑç αñ╕αñ╛αñ«αñ¿αÑç αñùαñ░αñ¼αñ╛ αñòαñ╛ αñåαñ»αÑïαñ£αñ¿ αñÜαñ▓ αñ░αñ╣αñ╛ αñÑαñ╛αÑñ αñ╕αÑïαñ¿αñ« αñàαñ¬αñ¿αÑç αñ¬αññαñ┐ αñòαÑâαñ╖αÑìαñúαñ¬αñ╛αñ▓ αñòαÑç αñ╕αñ╛αñÑ αñùαÑÇαññ 'αñô αñ«αÑçαñ░αÑç αñóαÑïαñ▓αñ¿αñ╛' αñ¬αñ░ αñíαñ╛αñéαñ╕ αñòαñ░ αñ░αñ╣αÑÇ αñÑαÑÇαÑñ αñùαÑÇαññ αñòαÑç αñ¼αÑïαñ▓ 'αñòαñ╕αñ« αñ▓αÑéαñé αñ«αÑêαñé αñ░αñ¼ αñòαÑÇ… αñòαñ¡αÑÇ αñÅαñò αñªαÑéαñ£αÑç αñòαñ╛ αñ¿αñ╛ αñªαñ╛αñ«αñ¿ αñ¢αÑïαñíαñ╝αñ¿αñ╛' αñùαÑéαñéαñ£ αñ░αñ╣αÑç αñÑαÑç αñòαñ┐ αñàαñÜαñ╛αñ¿αñò αñ╕αÑïαñ¿αñ« αñ¥αñ╛αñéαñòαÑÇ αñòαÑç αñ╕αñ╛αñ«αñ¿αÑç αñùαñ┐αñ░ αñ¬αñíαñ╝αÑÇαÑñ
पहले लोगों ने समझा मजाक, फिर...
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनम के अचानक गिरने पर पहले लोग इसे डांस का हिस्सा समझकर मुस्कुरा रहे थे। लेकिन जब वह उठी नहीं, तो वहां अफरा-तफरी मच गई। पति कृष्णपाल ने पत्नी को उठाने की कोशिश की, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद आसपास मौजूद लोग भी मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक सोनम की मौत हो चुकी थी।
मंदिर में ही थम गईं सांसें
घटना के बाद महिलाएं और परिजन घबराकर सोनम को घर ले गए। गांव के ही एक निजी डॉक्टर को बुलाया गया, जिसने सोनम को मृत घोषित कर दिया। परिवार ने इसे सामान्य मौत मानते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। सोमवार सुबह गांव में ही सोनम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
नई शादी और उपवास में थी सोनम
सोनम ने नवरात्रि के दौरान उपवास रखा था और रोज रात को आरती के बाद होने वाले गरबा में शामिल होती थी। नई शादी के कारण सोनम और कृष्णपाल को इस वर्ष पंडाल में विशेष जोड़े के रूप में बैठाया गया था। डांस के दौरान परिवार की महिलाओं ने दोनों को साथ में नचाने के लिए बुलाया था। सभी लोग उत्साहित होकर इस क्षण को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे थे कि अचानक यह खुशी मातम में बदल गई।
सोनम की अचानक मौत से पूरे पलासी और टेमला गांव में शोक का माहौल है। नवरात्रि की खुशियां मातम में बदल गईं।
















