People's Update
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी CEO नियुक्त किया है।
People's Update
जितेंद्र मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र स्थित भोपतपुरा गांव के रहने वाले हैं।
People's Update
मिश्रा ने 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया था।
People's Update
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में कमांडिंग-इन-चीफ जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहे।
People's Update
जितेंद्र मिश्रा ने भारत के साथ अमेरिका और ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रक्षा संस्थानों से प्रशिक्षण लिया है। उन्हें नेतृत्व, बड़े संगठनों के संचालन और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय का व्यापक अनुभव है।
People's Update
राम मंदिर के पहले CEO के तौर पर जितेंद्र मिश्रा के सामने मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था, संचालन, सुरक्षा और श्रद्धालु सुविधाओं को व्यवस्थित करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
और स्टोरीज़ देखें