People's Update

Apple के नए AirPods को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ऐसे AirPods पर काम कर रही है, जिनमें कैमरा लगा होगा। माना जा रहा है कि ये डिवाइस ऑडियो के साथ AI फीचर्स का नया अनुभव दे सकता है।

✕
People's Update

Apple का सितंबर 2026 में बड़ा लॉन्च इवेंट होने वाला है। इसी इवेंट में iPhone 18 सीरीज समेत कई नए प्रोडक्ट्स पेश किए जा सकते हैं। ऐसे में कैमरे वाले AirPods को लेकर भी उम्मीदें बढ़ गई हैं।

✕
People's Update

रिपोर्ट्स के अनुसार, नए AirPods में छोटा कैमरा दिया जा सकता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ फोटो या वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए नहीं होगा, बल्कि यह Apple के AI फीचर्स के साथ मिलकर काम कर सकता है।

✕
People's Update

इन AirPods का कैमरा यूजर के आसपास मौजूद चीजों को पहचानने में मदद कर सकता है। यानी यूजर जिस चीज को देख रहा है, डिवाइस उससे जुड़ी जानकारी AI की मदद से उपलब्ध करा सकता है।

✕
People's Update

सबसे खास फीचर Siri से जुड़ा बताया जा रहा है। यूजर किसी वस्तु को देखकर उसके बारे में सवाल पूछ सकता है और AirPods में मौजूद कैमरा व AI सिस्टम उस चीज को समझने में मदद कर सकता है।

✕
People's Update

MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कैमरे वाले AirPods से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि, इसे आधिकारिक Apple वीडियो नहीं माना जा रहा है और यह एक डेमो वीडियो हो सकता है।

✕
People's Update

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Apple इस प्रोजेक्ट को B790 कोडनेम के साथ तैयार कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस प्रोडक्ट पर करीब चार साल से काम कर रही है।

✕
People's Update

रिपोर्ट्स के अनुसार, कैमरे वाले AirPods अभी टेस्टिंग फेज में हो सकते हैं। पहले इनके साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन अब सितंबर 2026 में iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च की चर्चा है।

✕
People's Update

फिलहाल Apple ने कैमरे वाले AirPods को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। डिवाइस के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट भी साफ नहीं हैं। अगर सितंबर में लॉन्च नहीं होता, तो इसे 2027 की शुरुआत में पेश किए जाने की संभावना बताई जा रही है।

✕ और स्टोरीज़ देखें