सुजुकी हायाबुसा स्पेशल एडिशन भारत में 19.90 लाख रुपये में लॉन्च, 3 नए रंग और नए टेक फीचर्स के साथ

मुंबई। सुपरबाइक लवर्स के लिए बड़ी खबर! Suzuki Motorcycle India ने Hayabusa का नया Special Edition भारत में लॉन्च कर दिया है।नई Hayabusa Special Edition की एक्स-शोरूम कीमत 19,90,000 रुपये (दिल्ली) रखी गई है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से 91,000 रुपये महंगी है। स्टैंडर्ड हायाबुसा अब भी 18,99,000 रुपये में मिलेगी, लेकिन उसके कलर ऑप्शन अपडेट किए गए हैं।कंपनी ने साफ किया है कि बाइक के पावरफुल 1340cc इनलाइन-फोर इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये सभी अपडेट हायाबुसा की "Perfectly Poised" वाली पहचान को और मजबूत बनाने के लिए किए गए हैं। दोनों बाइक्स अब देशभर की डीलरशिप पर उपलब्ध हैं।
Suzuki Hayabusa Special Edition में क्या नया है?
1. नया Exclusive लुक- स्पेशल एडिशन में नया Pearl Vigor Blue कलर मिलता है। इसके साथ ही स्टैंडर्ड तौर पर सिंगल-सीट काउल, स्पेशल टैंक एम्बलम और प्रीमियम एनोडाइज्ड ट्रिम दिया गया है।
2. नए टेक्नोलॉजी अपडेट्स- ELIIY Lithium-Ion Battery: नई बैटरी पुरानी से ज्यादा हल्की और कॉम्पैक्ट है।Smart Cruise Control Update: अब गियर बदलने के दौरान भी क्रूज कंट्रोल एक्टिव रहेगा, जिससे लंबी राइड में ज्यादा आराम मिलेगा।
3. स्टैंडर्ड मॉडल में 3 नए रंग-स्टैंडर्ड हायाबुसा रेंज में भी तीन नए पेंट ऑप्शन जोड़े गए हैं
बाइक के मैकेनिकल पार्ट्स में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसका 1340cc इंजन, चेसिस और ब्रेकिंग सिस्टम पहले जैसा ही है। ये पूरा अपडेट सिर्फ कॉस्मेटिक और इलेक्ट्रॉनिक लेवल पर है।स्पेशल एडिशन
क्यों है खास?
Hayabusa Special Edition सिर्फ Pearl Vigor Blue कलर में आता है, जिसमें एक्सक्लूसिव ग्राफिक्स और अलग व्हील फिनिश दी गई है। इस एडिशन को खास बनाने के लिए कंपनी ने इसमें 3D फ्यूल टैंक एम्बलम, स्पेशल एडिशन की बैजिंग, एनोडाइज्ड साइलेंसर एंड और हीट-गार्ड जैसे प्रीमियम पार्ट्स लगाए हैं। इसके साथ ही इसमें सिंगल-सीट काउल स्टैंडर्ड मिलता है, जो नॉर्मल हायाबुसा में एक्सेसरी के तौर पर अलग से खरीदना पड़ता है। ये सभी डिटेल्स सिर्फ स्पेशल एडिशन में ही मिलेंगी।
नए रंग जिनमें मिलेगी बाइक
Candy Daring Red + Glass Sparkle Black, Metallic Galaxy Grey + Candy Burnt GoldPearl और Vigor Blue + Pearl Brilliant White। ये नए शेड्स पुराने कलर्स को रिप्लेस करेंगे।




















