Nvidia Trailer Theft in California: चोरों के साथ धोखा, चुराए Nvidia के 2 ट्रेलर, अंदर नहीं मिले GPU, भरी थी 20 टन रेत

फ्रेमोंट। कैलिफोर्निया में चोरों के साथ बड़ा धोखा हो गया। उन्हें लगा कि उन्होंने Nvidia के महंगे AI इक्विपमेंट से भरे ट्रेलर चुराए हैं, लेकिन जब ट्रेलर खोले तो अंदर GPU नहीं, बल्कि टनों रेत निकली।ये घटना 23 सितंबर, 2026 को फ्रेमोंट, कैलिफोर्निया में हुई। ऑटोनॉमस-ट्रकिंग कंपनी PlusAI के वेयरहाउस के बाहर खड़े Nvidia-ब्रांड वाले दो ट्रेलर रातों-रात चोरी हो गए।
ट्रेलर में 20 टन रेत क्यों भरी थी
दरअसल ये दोनों ट्रेलर PlusAI के ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी टेस्ट का हिस्सा थे। कंपनी इनका इस्तेमाल असली माल के वजन को टेस्ट करने के लिए करती है। हर ट्रेलर में लगभग 20,000 पाउंड (10 टन) रेत भरी थी। दोनों मिलाकर कुल 40,000 पाउंड यानी 20 टन रेत थी। अंदर कोई GPU, सर्वर या महंगा AI हार्डवेयर नहीं था। PlusAI का Nvidia के साथ ऑटोनॉमस-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर कोलैबोरेशन है, इसलिए ट्रेलरों पर दोनों कंपनियों की ब्रांडिंग साफ दिख रही थी। इसी ब्रांडिंग को देखकर चोरों को लगा होगा कि अंदर करोड़ों का सामान है।
कैसे हुई चोरी
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेलर PlusAI की फ्रेमोंट फैसिलिटी के बाहर पार्क थे। रात में चोर ट्रैक्टर यूनिट लेकर आए, ट्रेलरों के लॉक तोड़े और उन्हें जोड़कर ले गए। गनीमत रही कि कंपनी के ऑटोनॉमस-ड्राइविंग ट्रक कैब वेयरहाउस के अंदर थे, इसलिए वो चोरी नहीं हुए। आधे मील दूर मिले ट्रेलरचोरी के बाद PlusAI के एक एग्जीक्यूटिव के जानकार ने इन ट्रेलरों को पास के नेवार्क में देखा। ये जगह फ्रेमोंट वेयरहाउस से सिर्फ आधा मील दूर है। पुलिस ने ट्रेलरों को बरामद कर लिया है और चोरी की जांच जारी है।
PlusAI रेत का ही इस्तेमाल क्यों करती है
PlusAI कमर्शियल ट्रकों के लिए सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी डेवलप कर रही है, इसलिए टेस्टिंग बिल्कुल असली डिलीवरी जैसी होनी चाहिए। रेत इसमें सबसे प्रैक्टिकल ऑप्शन है। क्योंकि इससे एक समान और कंट्रोल्ड वजन मिल जाता है।इंजीनियर जरूरत के हिसाब से वजन को कम-ज्यादा कर सकते हैं, इससे पता चलता है कि फुल लोड होने पर ऑटोनॉमस सिस्टम कैसे रिएक्ट करता है।
चोरी हुए ट्रेलर वापस कैसे मिले
ट्रेलर चोरी होने के बाद ज्यादा दूर नहीं गए। वे PlusAI की फ्रेमोंट फैसिलिटी से सिर्फ आधा मील दूर नेवार्क में ही खड़े मिले।बताया जा रहा है कि कंपनी के एक एग्जीक्यूटिव के जानकार की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने ट्रेलरों पर PlusAI और Nvidia की ब्रांडिंग पहचान ली और तुरंत फोटो खींचकर एग्जीक्यूटिव को भेज दी, जिसके बाद कंपनी ने पुलिस को जानकारी दी।




















