Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोरबा खदान में दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक की मौत,मुआवजे-नौकरी के लिए सड़क पर उतरे परिजन

कुसमुंडा खदान में भीषण हादसे से मचा हड़कंप, केबिन में फंसा रहा मृत चालक का शव; दूसरे ट्रेलर का ड्राइवर गंभीर घायल,कोरबा के कुसमुंडा खदान क्षेत्र में दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान रेलिया निवासी विश्व प्रसाद बिट्टू के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसका शव काफी देर तक ट्रेलर के केबिन में फंसा रहा।
कोरबा खदान में दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक की मौत,मुआवजे-नौकरी के लिए सड़क पर उतरे परिजन

रायपुर/कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित कुसमुंडा खदान में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। खदान क्षेत्र में दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया।

भीषण टक्कर में चालक की मौत

कुसमुंडा खदान क्षेत्र में हुए हादसे में दोनों ट्रेलर आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें चालक फंस गया।

/img/129/1791105466763

संबंधित खबर: कोरिया में दशगात्र से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पलभर में बना मौत का मंजर, पिकअप की टक्कर में 3 की मौत,12 घायल

केबिन में फंसा रहा शव

हादसे में मृत चालक की पहचान रेलिया निवासी विश्व प्रसाद बिट्टू के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद उसका शव काफी देर तक ट्रेलर के केबिन में फंसा रहा। वहीं दूसरे ट्रेलर का चालक भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल

हादसे के बाद कुसमुंडा खदान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन नीलकंठ कंपनी के पेटी ठेकेदार PKS कंपनी से जुड़े हैं। 

लगातार हादसों के बीच सुरक्षा पर सवाल

स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि खदान क्षेत्र में सुरक्षा नियमों की पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग या कंपनी की ओर से होना बाकी है।

/img/129/1791105504737

 

संबंधित खबर: बालोद में भीषण सड़क हादसा, धान से भरे ट्रक और पिकअप में भिड़ंत; 6 की मौत

मुआवजे और नौकरी की मांग पर प्रदर्शन

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मृतक के परिवार को मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन से खदान क्षेत्र में तनाव

प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए खदान क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। लोगों की मांग थी कि हादसे में जान गंवाने वाले चालक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता और रोजगार दिया जाए।

पुलिस पहुंची, समझाइश के बाद शांत हुआ मामला

घटना की सूचना मिलने के बाद कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों और परिजनों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

संबंधित खबर: कोरिया में दशगात्र से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पलभर में बना मौत का मंजर, पिकअप की टक्कर में 3 की मौत,12 घायल

समझाइश के बाद थमा विरोध

पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद प्रदर्शन शांत हुआ। हादसे को लेकर पुलिस की कार्रवाई और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts